{"_id":"6aef1921ec4f2c60e303a9f2","slug":"no-bus-facility-on-festival-nahan-news-c-177-1-nhn1001-193639-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर घर लौटने वालों को बसों में नहीं मिल रही प्राथमिकता : विक्रम वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर घर लौटने वालों को बसों में नहीं मिल रही प्राथमिकता : विक्रम वर्मा
विज्ञापन
चंडीगढ़ से नाहन और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी, अतिरिक्त बसें चलाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। त्योहारों के दौरान बाहरी राज्यों से अपने घरों को लौटने वाले लोगों को बसों में सफर के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़ सहित बड़े बस अड्डों से नाहन और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले यात्रियों को पर्याप्त बस सुविधा नहीं मिल पा रही है। खासकर देर रात के समय यात्रियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। यह बात भाजपा के राज्य सह मीडिया प्रभारी विक्रम वर्मा ने नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में कही।
विक्रम वर्मा ने कहा कि दिवाली सहित अन्य बड़े त्योहारों पर बड़ी संख्या में हिमाचल के लोग बाहरी राज्यों से अपने घर लौटते हैं। इनमें पढ़ाई के लिए बाहर रहने वाले विद्यार्थी और नौकरीपेशा युवा भी शामिल हैं। फ्लाइट और ट्रेन से चंडीगढ़ पहुंचने के बाद इन यात्रियों को नाहन, कालाअंब, पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए बसों पर निर्भर रहना पड़ता है लेकिन बस अड्डों पर उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से नाहन आने वाली बसों में यहां के यात्रियों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। इसके बजाय देहरादून और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को प्राथमिकता मिलने के कारण नाहन आने वाले लोगों को कई-कई घंटे बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। देर रात यह समस्या और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने प्रदेश सरकार से मांग की कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए चंडीगढ़ से नाहन और आसपास के क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएं। यदि अतिरिक्त बसों की व्यवस्था संभव नहीं है तो नाहन आने वाली बसों में नाहन और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि लोगों को घंटों इंतजार न करना पड़े और वे सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।-- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। त्योहारों के दौरान बाहरी राज्यों से अपने घरों को लौटने वाले लोगों को बसों में सफर के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़ सहित बड़े बस अड्डों से नाहन और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले यात्रियों को पर्याप्त बस सुविधा नहीं मिल पा रही है। खासकर देर रात के समय यात्रियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। यह बात भाजपा के राज्य सह मीडिया प्रभारी विक्रम वर्मा ने नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में कही।
विक्रम वर्मा ने कहा कि दिवाली सहित अन्य बड़े त्योहारों पर बड़ी संख्या में हिमाचल के लोग बाहरी राज्यों से अपने घर लौटते हैं। इनमें पढ़ाई के लिए बाहर रहने वाले विद्यार्थी और नौकरीपेशा युवा भी शामिल हैं। फ्लाइट और ट्रेन से चंडीगढ़ पहुंचने के बाद इन यात्रियों को नाहन, कालाअंब, पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए बसों पर निर्भर रहना पड़ता है लेकिन बस अड्डों पर उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से नाहन आने वाली बसों में यहां के यात्रियों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। इसके बजाय देहरादून और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को प्राथमिकता मिलने के कारण नाहन आने वाले लोगों को कई-कई घंटे बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। देर रात यह समस्या और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने प्रदेश सरकार से मांग की कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए चंडीगढ़ से नाहन और आसपास के क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएं। यदि अतिरिक्त बसों की व्यवस्था संभव नहीं है तो नाहन आने वाली बसों में नाहन और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि लोगों को घंटों इंतजार न करना पड़े और वे सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।