Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   duwali celebration in sirmaur

Sirmour News: सिरमौर में रात 10 बजे तक ही चलेंगे पटाखे, साइलेंस क्षेत्र में पूरी तरह प्रतिबंध

Sun, 08 Nov 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
duwali celebration in sirmaur
नाहन के चौगान मैदान में लगे पटाखों की स्टॉल से खरीदारी करते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन/राजगढ़/सराहां/शिलाई (सिरमौर)। रोशनी, उल्लास और आतिशबाजी के पर्व दिवाली को लेकर सिरमौर जिला पूरी तरह तैयार है। रविवार को मनाए जाने वाले दीपोत्सव पर जहां घर-घर दीप जलेंगे, वहीं पटाखों की गूंज रात 10 बजे तक ही सुनाई देगी। जिला प्रशासन ने आतिशबाजी के लिए समय सीमा निर्धारित करने के साथ साइलेंस क्षेत्र में पटाखे फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि दिवाली पर आगजनी, जलने की घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रशासन के निर्देशानुसार रात 10 बजे के बाद सुबह छह बजे तक पटाखे और आतिशबाजी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, न्यायालयों और धार्मिक स्थलों के आसपास 100 मीटर के दायरे में भी पटाखे फोड़ने पर पूर्ण रोक रहेगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने राजगढ़, सराहां, शिलाई, पांवटा साहिब, ददाहू और नाहन में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान निर्धारित किए हैं। पटाखे केवल इन्हीं स्थलों पर बेचे जा सकेंगे। निर्धारित स्थानों के अलावा कहीं भी बिक्री करने वालों पर कार्रवाई होगी। विक्रेताओं को स्टॉल पर पानी और रेत की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। पटाखों की बिक्री वाले स्थानों पर ज्वलनशील पदार्थ बेचने पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---बॉक्स
5:54 से 7:50 बजे तक लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना के लिए रविवार शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक का समय शुभ रहेगा। पंडित प्रमोद शर्मा के अनुसार इस अवधि में लक्ष्मी पूजन करना श्रेष्ठ रहेगा। मान्यता है कि विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। पूजन के दौरान पूर्व दिशा की ओर मुख करके दीप प्रज्वलित करने और लक्ष्मी-गणेश की आरती करने का विशेष महत्व है।


--बॉक्स
चौगान में उमड़ी भीड़, दिए-मोमबत्तियों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण
छोटी दिवाली पर नाहन के चौगान मैदान में पटाखों की खरीदारी के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। नाहन शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। लोगों ने निर्धारित स्थलों पर पहुंचकर पटाखे और आतिशबाजी खरीदी। वहीं, महलात घाटी में अभिनंदन शहरी स्तरीय स्वयं सहायता संगठन की ओर से लगाई गई दीपक, मोमबत्ती और अन्य सजावटी वस्तुओं की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। त्योहार की तैयारियों के बीच लोगों ने यहां से भी जमकर खरीदारी की।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed