{"_id":"6aeb05af258685113e061e82","slug":"video-nahan-teachers-training-nipun-bharat-mission-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: निपुण भारत मिशन के तहत नाहन में शिक्षकों को मिल रहा प्रशिक्षण, बच्चों की बुनियादी शिक्षा सुधारने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: निपुण भारत मिशन के तहत नाहन में शिक्षकों को मिल रहा प्रशिक्षण, बच्चों की बुनियादी शिक्षा सुधारने पर जोर
Ankesh Dogra
Updated Wed, 04 Nov 2026 03:45 PM IST
Link Copied
सरकारी प्राथमिक स्कूलों में बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डाइट नाहन में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निपुण भारत मिशन के तहत आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में सिरमौर जिले के 16 ब्लॉकों के 64 शिक्षक भाग ले रहे हैं।
कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणित की प्रारंभिक समझ विकसित करने के नए और प्रभावी तरीके सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण में इस बात पर विशेष जोर दिया जा रहा है कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए कक्षा में किस तरह की शिक्षण गतिविधियां अपनाई जा सकती हैं। इसके साथ ही शिक्षकों को निपुण उत्सव के आयोजन से जुड़ी जानकारी भी दी जा रही है।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक आगे अपने-अपने ब्लॉकों में अन्य शिक्षकों को भी इन तरीकों से अवगत करवाएंगे। ये शिक्षक डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप (डीआरजी) के रूप में सेवाएं देंगे और जिले के अन्य स्कूलों में शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में सहयोग करेंगे।
इस दौरान जिला समन्वयक राजकुमार शर्मा ने शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने मिशन के तहत बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने के महत्व से भी अवगत करवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।