{"_id":"6aeb27e86e8642a4b806800c","slug":"crusna-lab-strike-nahan-news-c-177-1-nhn1002-193384-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: क्रस्ना लैब का संचालन शुरू, मरीजों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: क्रस्ना लैब का संचालन शुरू, मरीजों को मिली राहत
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज नाहन की क्रस्ना लैब में टेस्ट करते लैब कर्मचारी। संवाद
-वेतन न मिलने पर सोमवार और मंगलवार को हड़ताल पर रहे थे कर्मचारी
-मेडिकल कॉलेज नाहन में बुधवार को 1047 से अधिक टेस्ट किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज नाहन सहित जिले के अन्य अस्पतालों में स्थापित क्रस्ना लैब का संचालन बुधवार से फिर शुरू हो गया है। लैब कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद अस्पतालों में पहले की तरह टेस्ट होने लगे हैं। इससे दो दिन से परेशानी झेल रहे मरीजों को राहत मिली है। वेतन का भुगतान न होने के विरोध में कर्मचारी सोमवार और मंगलवार को हड़ताल पर रहे थे।
मेडिकल कॉलेज नाहन में बुधवार को 1047 से अधिक विभिन्न टेस्ट किए गए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में करीब 900 मरीजों ने विभिन्न विभागों की ओपीडी में उपचार करवाया। इनमें सबसे अधिक 220 मरीज मेडिसिन ओपीडी में पहुंचे। चिकित्सकों की सलाह पर गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के टेस्ट सरकारी और क्रस्ना लैब में किए गए।
उधर, पांवटा साहिब, शिलाई, राजगढ़, सराहां और ददाहू अस्पतालों में भी क्रस्ना लैब की सेवाएं बहाल रहीं। खासकर दूरदराज क्षेत्रों से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचने वाले मरीजों को इसका लाभ मिला। पिछले दो दिनों से लैब सेवाएं प्रभावित होने के कारण उन्हें जांच करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
क्रस्ना लैब प्रभारी ने बताया कि बुधवार से लैब का संचालन पहले की तरह शुरू कर दिया गया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान ने बताया कि क्रस्ना लैब कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। अब क्रस्ना और सरकारी लैब में मरीजों को पहले की तरह जांच की सुविधा मिल रही है।-- -- -
विज्ञापन
-मेडिकल कॉलेज नाहन में बुधवार को 1047 से अधिक टेस्ट किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज नाहन सहित जिले के अन्य अस्पतालों में स्थापित क्रस्ना लैब का संचालन बुधवार से फिर शुरू हो गया है। लैब कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद अस्पतालों में पहले की तरह टेस्ट होने लगे हैं। इससे दो दिन से परेशानी झेल रहे मरीजों को राहत मिली है। वेतन का भुगतान न होने के विरोध में कर्मचारी सोमवार और मंगलवार को हड़ताल पर रहे थे।
मेडिकल कॉलेज नाहन में बुधवार को 1047 से अधिक विभिन्न टेस्ट किए गए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में करीब 900 मरीजों ने विभिन्न विभागों की ओपीडी में उपचार करवाया। इनमें सबसे अधिक 220 मरीज मेडिसिन ओपीडी में पहुंचे। चिकित्सकों की सलाह पर गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के टेस्ट सरकारी और क्रस्ना लैब में किए गए।
विज्ञापन
उधर, पांवटा साहिब, शिलाई, राजगढ़, सराहां और ददाहू अस्पतालों में भी क्रस्ना लैब की सेवाएं बहाल रहीं। खासकर दूरदराज क्षेत्रों से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचने वाले मरीजों को इसका लाभ मिला। पिछले दो दिनों से लैब सेवाएं प्रभावित होने के कारण उन्हें जांच करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
क्रस्ना लैब प्रभारी ने बताया कि बुधवार से लैब का संचालन पहले की तरह शुरू कर दिया गया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान ने बताया कि क्रस्ना लैब कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। अब क्रस्ना और सरकारी लैब में मरीजों को पहले की तरह जांच की सुविधा मिल रही है।