Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program in malgaown school

Sirmour News: मलगांव स्कूल में सजी विज्ञान और कला की अनूठी प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 05 Nov 2026 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
program in malgaown school
मलगांव स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते उपनिदेशक राजीव ठाकुर। स्रोत विभाग
सचित्र-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय मलगांव में बुधवार को मिशन लाइफ के तहत सदनवार विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए गणित एवं विज्ञान के मॉडलों, आकर्षक पोस्टरों, रंगोलियों और विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
आयोजन के दौरान गणित एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण और रंगोली प्रतियोगिता सहित एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, विद्यालय के समस्त शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यवाहक मुख्याध्यापक संदीप कुमार ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। इनसे बच्चों में किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक समझ, वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित होती है। उन्होंने विद्यालय में पहुंचकर विद्यार्थियों की गतिविधियों का निरीक्षण करने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर का आभार व्यक्त किया।------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed