फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dewali bazaar nahan

Sirmour News: दिवाली से पहले नाहन के बाजार में छाया सन्नाटा, कारोबारियों को ग्राहकों का इंतजार

Thu, 05 Nov 2026 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
dewali bazaar nahan
दिवाली पर्व नजदीक होने के बाद भी सूना पड़ा गुन्नुघाट बाजार। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट:
विज्ञापन

सचित्र-



पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। दिवाली में महज चार दिन शेष हैं, लेकिन नाहन के मुख्य बाजार से रौनक गायब है। त्योहारों में जहां कभी पैर रखने की जगह नहीं मिलती थी, वहीं इस बार दुकानदार ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। दुकानों में सजा दिवाली का सामान खरीदारों की राह देख रहा है। कारोबारियों के मुताबिक ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन से स्थानीय बाजार प्रभावित हुआ है। ऐसे में अब उनकी उम्मीदें धनतेरस पर टिकी हैं, हालांकि एक दिन की भीड़ से पूरे सीजन की मंदी की भरपाई मुश्किल है।

---बाक्स
ऑनलाइन खरीदारी से स्थानीय कारोबार को झटका
फोटो फ्रेमिंग कारोबारी सुनील गर्ग ने बताया कि इस बार बाजार में ग्राहकों की आमद बेहद कम है। पहले दिवाली पर इतनी भीड़ होती थी कि लोगों को आने-जाने तक का रास्ता नहीं मिलता था, लेकिन अब बाजार आसानी से खाली नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी के चलते ग्राहक स्थानीय दुकानों के बजाय ऑनलाइन या दूसरे बाजारों से सामान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

---
धनतेरस की भीड़ से भी भरपाई मुश्किल
ज्वैलर्स प्रवीण वर्मा ने कहा कि अभी तक बाजार में ग्राहकों की आमद बेहद कम है। उन्हें धनतेरस पर खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन एक दिन की भीड़ से कारोबार को कितना फायदा होगा, यह कहना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि आभूषण खरीदने में प्रत्येक ग्राहक को एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है, ऐसे में एक दिन में सीमित ग्राहकों को ही सेवाएं दी जा सकती हैं। उन्होंने लोगों से स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
स्थानीय ग्राहकों के बाजार पहुंचने का इंतजार
सजावटी सामान के कारोबारी प्रबल अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल स्थानीय ग्राहक दिवाली और धनतेरस का इंतजार कर रहे हैं। आसपास के क्षेत्रों से ग्राहक पहुंच रहे हैं, लेकिन स्थानीय ग्राहकों की आमद अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। संभव है कि कुछ लोग दाम कम होने की उम्मीद में खरीदारी टाल रहे हों। आने वाले दिनों में ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

------------
सोने-चांदी की खरीदारी के लिए धनतेरस का इंतजार
ज्वैलर्स संजीव वर्मा ने बताया कि फिलहाल बाजार में सामान्य कारोबार हो रहा है। सोने और चांदी की खरीदारी के लिए अधिकतर ग्राहक धनतेरस का इंतजार करते हैं। ऐसे में सराफा कारोबार की वास्तविक स्थिति का आकलन धनतेरस के दिन ही हो सकेगा। उन्हें उम्मीद है कि उस दिन ग्राहकों की आमद बढ़ेगी।------------

दिवाली पर्व नजदीक होने के बाद भी सूना पड़ा गुन्नुघाट बाजार। संवाद

दिवाली पर्व नजदीक होने के बाद भी सूना पड़ा गुन्नुघाट बाजार। संवाद

दिवाली पर्व नजदीक होने के बाद भी सूना पड़ा गुन्नुघाट बाजार। संवाद

दिवाली पर्व नजदीक होने के बाद भी सूना पड़ा गुन्नुघाट बाजार। संवाद

दिवाली पर्व नजदीक होने के बाद भी सूना पड़ा गुन्नुघाट बाजार। संवाद

दिवाली पर्व नजदीक होने के बाद भी सूना पड़ा गुन्नुघाट बाजार। संवाद

दिवाली पर्व नजदीक होने के बाद भी सूना पड़ा गुन्नुघाट बाजार। संवाद

दिवाली पर्व नजदीक होने के बाद भी सूना पड़ा गुन्नुघाट बाजार। संवाद

दिवाली पर्व नजदीक होने के बाद भी सूना पड़ा गुन्नुघाट बाजार। संवाद

दिवाली पर्व नजदीक होने के बाद भी सूना पड़ा गुन्नुघाट बाजार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed