{"_id":"6aeb22fc89e3a0591001af5f","slug":"ponta-sahib-welfare-society-meeting-nahan-news-c-177-1-ssml1030-193340-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गुरु की नगरी पांवटा साहिब का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने लेकर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गुरु की नगरी पांवटा साहिब का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने लेकर हुआ मंथन
विज्ञापन
गुरु की नगरी पांवटा साहिब का प्रस्तावित स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर विभिन्न संगठनों के पदाधि
प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर 17 नवंबर को होगी विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों की बैठक
नरेंद्र पाल सहोता ने प्रस्तावित स्थापना दिवस कार्यक्रमों की विस्तार रूपरेखा प्रस्तुत की
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। 17 नवंबर को गुरु की नगरी पांवटा साहिब प्रस्तावित स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर मंथन हुआ। श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में संयुक्त बैठक का आयोजन हुआ। पांवटा साहिब के स्थापना, निर्माण, विकास एवं प्रगति में योगदान देने वाली विभिन्न संस्थाओं, समितियों एवं सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाकर शहर का स्थापना दिवस सामूहिक रूप से मनाने की दिशा में श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसायटी की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह गैरी ने इस कार्यक्रम के मूल उद्देश्य को सभी प्रतिनिधियों के समक्ष रखा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पांवटा साहिब के विकास में योगदान देने वाली सभी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों को एक साझा मंच प्रदान करना है, ताकि शहर की उपलब्धियों, ऐतिहासिक विरासत और भविष्य की विकास संभावनाओं को सामूहिक रूप से सामने लाया जा सके। बैठक में स्थापना दिवस समारोह की रूपरेखा, आयोजन की रूपरेखा तथा विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
नरेंद्र पाल सहोता व अजय शर्मा ने प्रस्तावित स्थापना दिवस कार्यक्रमों की विस्तार से रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आयोजन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब का स्थापना दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन न होकर शहर के इतिहास, गौरवशाली परंपराओं, विकास यात्रा और सामाजिक एकता को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर होना चाहिए। श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा को आगामी बैठक 5 नवंबर को शाम 5 बजे होटल फिनिक्स में बैठक होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, एनपीएस सहोता, सर्वशक्ति भटनागर, विकास वालिया, रजनीश गुप्ता, ओमप्रकाश कटारिया, नवीन शर्मा, पुष्पेंद्र पाहवा, त्रिलोक सैनी, कमलजीत सैनी, कुलदीप सैनी, पदम गर्ग, नवीन बाबूराम रावत, गुरजीत सैनी, गुरनाम बंगा, चरणजीत सिंह, बलजीत सिंह सैनी, हरीश चौधरी, ग्लैक जाम्यांग, अजय शर्मा समेत गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
बॉक्स..
इन संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे
बैठक में किसान महासभा, खाटू श्याम सेवा समिति, सनातन धर्म महासभा, महाराजा अग्रसेन समिति, हरि यमुना समिति, विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्रतिनिधि, तिब्बतियन वेलफेयर सोसायटी, जाट महासभा, पूर्व सैनिक संगठन, चौधरी फाउंडेशन, सिख नौजवान सेवा जत्था, पशुपतिनाथ कोऑपरेटिव सोसायटी बैंक, अखिल भारतीय सैनी समाज, सैनी वेलफेयर सोसायटी तथा खालसा स्पोर्ट्स क्लब सहित अनेक संस्थाओं एवं संगठनों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।-- -- -
विज्ञापन
नरेंद्र पाल सहोता ने प्रस्तावित स्थापना दिवस कार्यक्रमों की विस्तार रूपरेखा प्रस्तुत की
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। 17 नवंबर को गुरु की नगरी पांवटा साहिब प्रस्तावित स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर मंथन हुआ। श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में संयुक्त बैठक का आयोजन हुआ। पांवटा साहिब के स्थापना, निर्माण, विकास एवं प्रगति में योगदान देने वाली विभिन्न संस्थाओं, समितियों एवं सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाकर शहर का स्थापना दिवस सामूहिक रूप से मनाने की दिशा में श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसायटी की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह गैरी ने इस कार्यक्रम के मूल उद्देश्य को सभी प्रतिनिधियों के समक्ष रखा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पांवटा साहिब के विकास में योगदान देने वाली सभी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों को एक साझा मंच प्रदान करना है, ताकि शहर की उपलब्धियों, ऐतिहासिक विरासत और भविष्य की विकास संभावनाओं को सामूहिक रूप से सामने लाया जा सके। बैठक में स्थापना दिवस समारोह की रूपरेखा, आयोजन की रूपरेखा तथा विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
नरेंद्र पाल सहोता व अजय शर्मा ने प्रस्तावित स्थापना दिवस कार्यक्रमों की विस्तार से रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आयोजन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब का स्थापना दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन न होकर शहर के इतिहास, गौरवशाली परंपराओं, विकास यात्रा और सामाजिक एकता को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर होना चाहिए। श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा को आगामी बैठक 5 नवंबर को शाम 5 बजे होटल फिनिक्स में बैठक होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, एनपीएस सहोता, सर्वशक्ति भटनागर, विकास वालिया, रजनीश गुप्ता, ओमप्रकाश कटारिया, नवीन शर्मा, पुष्पेंद्र पाहवा, त्रिलोक सैनी, कमलजीत सैनी, कुलदीप सैनी, पदम गर्ग, नवीन बाबूराम रावत, गुरजीत सैनी, गुरनाम बंगा, चरणजीत सिंह, बलजीत सिंह सैनी, हरीश चौधरी, ग्लैक जाम्यांग, अजय शर्मा समेत गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
बॉक्स..
इन संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे
बैठक में किसान महासभा, खाटू श्याम सेवा समिति, सनातन धर्म महासभा, महाराजा अग्रसेन समिति, हरि यमुना समिति, विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्रतिनिधि, तिब्बतियन वेलफेयर सोसायटी, जाट महासभा, पूर्व सैनिक संगठन, चौधरी फाउंडेशन, सिख नौजवान सेवा जत्था, पशुपतिनाथ कोऑपरेटिव सोसायटी बैंक, अखिल भारतीय सैनी समाज, सैनी वेलफेयर सोसायटी तथा खालसा स्पोर्ट्स क्लब सहित अनेक संस्थाओं एवं संगठनों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।