{"_id":"6abb91726bd08546d1005f12","slug":"video-nahan-review-of-activities-under-samagra-shiksha-and-pm-shri-schemes-samagra-shiksha-pm-shri-schemes-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजना की गतिविधियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजना की गतिविधियों की समीक्षा
डाइट नाहन में मंगलवार को शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी 16 शिक्षा खंडों के बीपीओ और बीईईओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों में संचालित विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों ने अलग-अलग योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। समीक्षा में सामने आया कि कई योजनाओं में बेहतर कार्य हो रहा है, जबकि कुछ कार्यक्रमों में अपेक्षित और संतोषजनक परिणाम नहीं मिले हैं। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं उपनिदेशक गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी सीमा धीमान ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे कार्यक्रमों में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीमा धीमान ने बताया कि बैठक में सिरमौर के विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई। विभिन्न कार्यक्रमों के तहत जिले के तीन विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत भी जिले से तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि कन्या पाठशाला नाहन की दो छात्राओं का नासा में डिस्कवर के तौर पर चयन हुआ है। वहीं, राजगढ़ के एक छात्र का अटल टिंकरिंग के तहत राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ विद्यार्थियों को नवाचार और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों से जोड पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करने और जिन कार्यक्रमों में अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हैं, उनमें सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।