फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   lumpi diseases in animals

Sirmour News: सिरमौर में 55,500 पशुओं का टीकाकरण, लंपी संक्रमण पर स्थिति नियंत्रण में

Wed, 30 Sep 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
lumpi diseases in animals
2544 गोवंश संक्रमण की चपेट में आए, 2049 स्वस्थ, 446 का चल रहा उपचार
विज्ञापन

60 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य, शेष एक सप्ताह में होगा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में लंपी संक्रमण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 55,500 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। पशुपालन विभाग के अनुसार जिले में संक्रमण की स्थिति अब पहले के मुकाबले नियंत्रण में है। 11 से 29 सितंबर के बीच संक्रमण से किसी गोवंश की मौत नहीं हुई। विभाग ने 60 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है और शेष पशुओं का टीकाकरण एक सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य है।
जिले में अब तक 2544 गोवंश लंपी संक्रमण की चपेट में आए हैं। इनमें से उपचार के बाद 2049 पशु स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 446 का उपचार चल रहा है। संक्रमण के कारण अब तक 49 पशुओं की मौत हुई है। जिले में करीब 1.80 लाख गोवंश हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए विभाग ने टीकाकरण के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया है। प्रभावित और आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता शिविर लगाकर पशुपालकों को बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी जा रही है। वहीं, 1962 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से गौशालाओं को भी संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रभावित पशुओं के उपचार के साथ आसपास के क्षेत्रों में संक्रमण की निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग सिरमौर के उपनिदेशक डॉ. राजीव वालिया ने बताया कि जिले में लंपी संक्रमण की स्थिति अब नियंत्रण में है। अभी एक-दो मामले सामने आ रहे हैं। 11 से 29 सितंबर तक संक्रमण से किसी गोवंश की मौत नहीं हुई है। संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार टीकाकरण किया जा रहा है और प्रभावित क्षेत्रों में पशुपालकों को बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed