फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   problen in rajgarh hospital

Sirmour News: राजगढ़ अस्पताल में हो डॉक्टरों की नियुक्ति, मरीजों की समस्या को समाधान

Wed, 30 Sep 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
problen in rajgarh hospital
सचित्र--
विज्ञापन




युवा क्रांति संगठन ने एसडीएम और खंड चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ की विभिन्न समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र के युवाओं ने युवा क्रांति संगठन का गठन किया है। संगठन ने सिविल अस्पताल राजगढ़ से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। युवा क्रांति संगठन के सदस्यों ने एसडीएम राजकुमार ठाकुर से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति सहित मरीजों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांगें उठाईं। संगठन ने मांग की कि अस्पताल में पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

इसके बाद संगठन के सदस्यों ने खंड चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ डॉ उपासना शर्मा से मिलकर उन्हें भी अस्पताल में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। इस दौरान संगठन ने अल्ट्रासाउंड सुविधा को नियमित किए जाने के अतिरिक्त अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


युवा क्रांति संगठन के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि संगठन किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में काम नहीं करेगा। संगठन का मुख्य उद्देश्य राजगढ़ क्षेत्र की जनसमस्याओं को सरकार, प्रशासन और संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर उनके समाधान की दिशा में प्रयास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र की जायज मांगों और लोगों की समस्याओं को लेकर उनकी मुहिम आगे भी जारी रहेगी, जरूरत पड़ने पर जनहित की मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर भी आवाज बुलंद की जाएगी।---

बदलाव:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed