{"_id":"6abbb77a9436f3cfa409155a","slug":"sai-baba-jaynti-program-nahan-news-c-177-1-ssml1028-190297-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सबका मालिक एक.., के उद्घोष के साथ नाहन में मनाई गई शिरडी साईं बाबा की 191वीं जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सबका मालिक एक.., के उद्घोष के साथ नाहन में मनाई गई शिरडी साईं बाबा की 191वीं जयंती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सबका मालिक एक.., का दिव्य संदेश देने वाले भगवान श्री शिरडी साईं बाबा की 191वीं पावन जयंती के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय नाहन में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा समिति नाहन की ओर से शिरडी साईं बाबा की पावन मूर्ति का मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत स्थापन किया गया।
सायंकाल के सत्र में शिरडी बाबा के भजनों का श्रद्धालुओं की ओर से अत्यंत प्रेम और अगाध श्रद्धा के साथ गुणगान किया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। धार्मिक आयोजन के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।
मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए समिति ने इस पावन दिवस पर एक सराहनीय संकल्प भी लिया। इसके तहत समाज के 10 सुपात्र एवं निर्धन परिवारों को अमृत कलश योजना के अंतर्गत राशन सामग्री वितरित करने का निर्णय लिया गया। यह राशन सामग्री आगामी पहले नवरात्र को इन परिवारों को भेंट की जाएगी।
विज्ञापन
इस विशेष अवसर पर मौजूद जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और प्रो. अमर सिंह चौहान ने साईं बाबा के जीवन संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बाबा का मुख्य संदेश सबसे प्रेम, सबकी सेवा था। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए पीड़ित और जरूरतमंद मानवता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर अमर सिंह चौहान सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।-- -- -- -- -
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सबका मालिक एक.., का दिव्य संदेश देने वाले भगवान श्री शिरडी साईं बाबा की 191वीं पावन जयंती के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय नाहन में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा समिति नाहन की ओर से शिरडी साईं बाबा की पावन मूर्ति का मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत स्थापन किया गया।
सायंकाल के सत्र में शिरडी बाबा के भजनों का श्रद्धालुओं की ओर से अत्यंत प्रेम और अगाध श्रद्धा के साथ गुणगान किया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। धार्मिक आयोजन के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए समिति ने इस पावन दिवस पर एक सराहनीय संकल्प भी लिया। इसके तहत समाज के 10 सुपात्र एवं निर्धन परिवारों को अमृत कलश योजना के अंतर्गत राशन सामग्री वितरित करने का निर्णय लिया गया। यह राशन सामग्री आगामी पहले नवरात्र को इन परिवारों को भेंट की जाएगी।
विज्ञापन
इस विशेष अवसर पर मौजूद जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और प्रो. अमर सिंह चौहान ने साईं बाबा के जीवन संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बाबा का मुख्य संदेश सबसे प्रेम, सबकी सेवा था। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए पीड़ित और जरूरतमंद मानवता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर अमर सिंह चौहान सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।