{"_id":"6aedbde1bffb75171505dc8d","slug":"video-nahan-all-nine-injured-in-the-bolero-camper-accident-were-referred-to-nahan-one-was-sent-to-pgi-chandigarh-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: बोलेरो कैंपर हादसे के सभी नौ घायलों को नाहन किया रेफर, एक पीजीआई चंडीगढ़ भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: बोलेरो कैंपर हादसे के सभी नौ घायलों को नाहन किया रेफर, एक पीजीआई चंडीगढ़ भेजा
नाहन (सिरमौर)। नाहन-सराहां-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर हुए बोलेरो कैंपर हादसे में घायल सभी नौ लोगों को सराहां सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर किया गया है। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। मेडिकल कॉलेज नाहन की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों का मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार चल रहा है। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उपचार के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली थीं। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी बुला लिया गया था, ताकि घायलों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध करवाया जा सके। गौरतलब है कि सतौन की ओर जा रही बोलेरो कैंपर नाहन-सराहां-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए थे। सभी घायलों को पहले सराहां सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।