Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   chath pooja ponta

Sirmour News: छठ पर्व के व्रती लोगों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा

Mon, 16 Nov 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
chath pooja ponta
पांवटा साहिब यमुना घाट पर छठ पर्व पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हुए श्रद्धालू। संवाद
पांवटा साहिब में छठ महापर्व की धूम, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

- यमुना, बाता और गिरि नदी के घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, बैंड-बाजे के साथ पहुंचे व्रती
- सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा चार दिवसीय महापर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का महापर्व छठ रविवार को पांवटा साहिब में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महापर्व के तीसरे दिन व्रतियों ने यमुना, बाता और गिरि नदी के तटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और सूर्य देव तथा छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान फल, नारियल, गन्ने और ठेकुआ से सजे सूप लेकर श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे। यमुनाघाट और बाता नदी के तट पर मेले जैसा माहौल रहा। बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
छठ पूजा के दौरान व्रतियों ने पारंपरिक विधि-विधान से सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर शाम ढलने तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भाजपा नेता मदन मोहन शर्मा, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, पूर्व पार्षद मधुकर डोगरी सहित प्रियदर्शन पांडे, एसपी सिंह, मनोज साहू, श्रीकृष्ण वर्मा, दिव्या लाल, परमदेव, शिव सिंह, अंजना, मदन सिंह, गीता देवी, विवेक, रामचंद्र महतू, देवेंद्र सिंह, सियाराम, गजेंद्र सिंह, प्रेमनाथ और प्रीति सहित अन्य लोगों ने भी पर्व में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने बताया कि छठ महापर्व पूर्वी भारत की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल है। पांवटा साहिब में भी हर वर्ष इसे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन

छठ पर्व चार दिनों तक चलता है। पहले दिन नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत होती है। दूसरे दिन खरना के तहत व्रती पूरे दिन उपवास रखकर शाम को खीर का प्रसाद ग्रहण करते हैं। तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जबकि चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होती है छठ पूजा की परंपरा
छठ पूजा में बांस की बड़ी टोकरियों और सूप का विशेष महत्व है। इनमें दूध, जल, गन्ना, मौसमी फल, पान, सुपारी, मिठाई और अन्य पूजन सामग्री सजाई जाती है। सूर्य देव को मौसम में उपलब्ध फल और सब्जियां अर्पित की जाती हैं। पांवटा साहिब के यमुनाघाट, बातापुल और गिरि नदी के तट पर स्थानीय लोगों ने भी पूर्वांचल के लोगों के साथ इस पर्व में भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।


औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ रही छठ पर्व की रौनक
पांवटा साहिब औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए पहुंचे हैं। इनमें कई परिवार वर्षों से यहां रह रहे हैं। यही वजह है कि छठ पर्व के दौरान यमुना, बाता और गिरि नदी के घाटों पर हर साल श्रद्धालुओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। प्रवासी परिवार पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस पर्व को मनाकर अपनी लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखे हुए हैं।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed