Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health camp in nohradhaar

Sirmour News: नौहराधार में स्वास्थ्य शिविर में 820 लोगों की जांच, 10 ने अंगदान की शपथ ली

Mon, 16 Nov 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
health camp in nohradhaar
पीएचसी नौहराधार में आयोजित शविरि में स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक। स्रोत : विभाग
-सीएचसी में आयोजित मेगा बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं
विज्ञापन

-120 लोगों के एक्सरे, 220 की आभा आईडी बनाई, मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी बांटीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार/नाहन (सिरमौर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौहराधार में रविवार को मेगा बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। हिमालयन हेल्थ एनवायरनमेंट एवं सोशल वेलफेयर सोसायटी और हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में करीब 820 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित करने के साथ 120 लोगों के डिजिटल एक्सरे किए गए और 220 लोगों की आभा आईडी बनाई गई। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप ने किया। शिविर में मेडिकल कॉलेज नाहन, आईजीएमसी शिमला और राजगढ़ से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इसमें सामान्य चिकित्सा, हृदय रोग, महिला एवं प्रसूति रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला, बाल रोग और दंत रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की। इसके अलावा त्वचा रोग, मधुमेह एवं हार्मोन संबंधी रोग, किडनी रोग, शल्य चिकित्सा, यूरोलॉजी, तंत्रिका रोग और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श भी दिया गया। शिविर में हीमोग्लोबिन, ईसीजी और एचबीए1सी सहित विभिन्न जांचों की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन

10 लोगों ने अंगदान और नेत्रदान की ली शपथ
शिविर के दौरान 10 लोगों ने मृत्यु के बाद अंगदान और नेत्रदान करने की शपथ ली। सोटो की टीम ने 100 से अधिक लोगों को अंगदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। लोगों को बताया गया कि मृत्यु के बाद एक व्यक्ति के अंगदान से आठ जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। इस दौरान अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी संगड़ाह डॉ. सुनील कक्कड़ ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध करवाना था। शिविर को सफल बनाने में नौहराधार व्यापार मंडल, चुड़ेश्वर सेवा समिति, हाटी समिति, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने सहयोग दिया। इस दौरान हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पीसी नेगी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed