{"_id":"6aa2ad3f8abb37f9270862ab","slug":"video-lord-shri-krishnas-dashuthan-festival-celebrated-in-dadahu-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमाैर: ददाहू में मनाया भगवान श्रीकृष्ण का दशूठन पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमाैर: ददाहू में मनाया भगवान श्रीकृष्ण का दशूठन पर्व
भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गुरुवार को शिव मंदिर ददाहू में भगवान श्रीकृष्ण का दशूठन (छठ) पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कथा व्यास आचार्य तरुण शर्मा, मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा, ददाहू पंचायत के उपप्रधान करण जस्सल, मंदिर कमेटी के प्रधान नरेश गोयल और महिला मंडल की प्रधान उषा रानी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भगवान श्रीकृष्ण को खीर-पूड़े का भोग लगाया गया। इसके उपरांत विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीकृष्ण के पालने (झूले) का विसर्जन किया गया तथा प्रतिमाओं को पुन: मंदिर में स्थापित किया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।