फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Private school teacher accused of assaulting and mistreating a student.

Sirmour News: निजी स्कूल की अध्यापिका पर छात्रा से मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप

Thu, 10 Sep 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Private school teacher accused of assaulting and mistreating a student.
मां ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पुलिस और प्रशासन को भेजी शिकायत
विज्ञापन

फीस को लेकर मारपीट का आरोप, स्कूल प्रबंधन ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। क्षेत्र के एक निजी स्कूल की अध्यापिका पर छात्रा से मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं। छात्रा की मां श्यामा देवी ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पुलिस और प्रशासन को शिकायत भेजकर आरोपी अध्यापिका और प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में श्यामा देवी ने आरोप लगाया कि आठ सितंबर को उनकी बेटी स्कूल गई थी। इस दौरान फीस को लेकर हुई बातचीत के बाद अध्यापिका ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि अध्यापिका ने छात्रा को थप्पड़ मारे, जिससे उसके कान में चोट लगी। छात्रा को कान में दर्द के साथ सुनने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

श्यामा ने आरोप लगाया कि अगले दिन वह मामले को लेकर स्कूल पहुंचीं तो प्रधानाचार्य और स्टाफ ने उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रा की टीसी काटकर स्कूल से निकालने और उसका भविष्य खराब करने की धमकी भी दी गई। उन्होंने आयोग और संबंधित अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्रा का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाने, आरोपी अध्यापिका, प्रधानाचार्य और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। श्यामा देवी ने बताया कि शिकायत की प्रतियां थाना प्रभारी पांवटा साहिब, पुलिस अधीक्षक सिरमौर, शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन और बाल कल्याण समिति समेत संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैं।

स्कूल की प्रधानाचार्य ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि महिला ने स्कूल की अध्यापिका के साथ मारपीट की है। इस संबंध में अध्यापिका की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed