{"_id":"6aa2a297b8682870b10cae24","slug":"administration-cracks-down-on-encroachments-along-the-nh-in-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1001-188568-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में एनएच किनारे कब्जों पर चला प्रशासन का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में एनएच किनारे कब्जों पर चला प्रशासन का डंडा
विज्ञापन
अवैध खोखे-ढांचे हटाए; एनएच की जमीन से रैंप उखाड़े, खटारा वाहनों और सामान को गाड़ी में भरा
विरोध के बीच बुलाना पड़ा अतिरिक्त पुलिस बल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए वीरवार को एनएच किनारे अवैध कब्जे हटाने शुरू कर दिए। सुबह पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे शुरू हुआ अभियान दोपहर दो बजे तक चला। नगर परिषद, प्रशासन, पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे बनाए अवैध खोखे और अस्थायी ढांचे हटाए। एनएच की भूमि पर बनाए गए रैंप भी जेसीबी से उखाड़े गए। लंबे समय से सड़क किनारे खड़े खतरनाक और कबाड़नुमा वाहनों को ट्रकों में लोड कर मौके से हटाया गया।
अभियान शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। आगे के क्षेत्रों में कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई लोग घरों और दुकानों के आगे रखा सामान खुद हटाने में जुट गए। जो सामान नहीं हटाया जा सका, उसे टीम ने जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुराने फ्रिज, वाशिंग मशीन और अन्य कबाड़ का सामान भी वाहनों में लादा गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।
गोबिंदगढ़ में स्कूटी उठाने पर गरमाया माहौल
गोबिंदगढ़ मोहल्ला में अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों ने अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। लोगों ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए नियमित सफाई की मांग की। इसी दौरान एक किशोर की स्कूटी उठाए जाने पर उसने वीडियो बनाकर मौके पर अधिकारियों से सवाल किए। इससे कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। अभियान के दौरान सड़क पर खड़े वाहनों के चालान भी किए गए।
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि चौक पर विरोध, बुलाना पड़ा अतिरिक्त पुलिस बल
महर्षि वाल्मीकि चौक के समीप खड़ी एक गाड़ी को हटाने पहुंची टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। गाड़ी हटाने को लेकर करीब 10 मिनट तक गहमागहमी रही। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थिति को देखते हुए एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हुई और टीम ने कार्रवाई जारी रखी।
प्रशासन ने अधिकतर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए सड़क और सरकारी भूमि से सामान व कब्जे हटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर दोबारा कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के अनुसार सड़क किनारे अवैध कब्जों और बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। इसी को देखते हुए अभियान शुरू किया गया है। शहर के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि लोगों को अतिक्रमण हटाने के संबंध में नोटिस जारी किए जाते हैं। इसके बावजूद सड़कों और गलियों में लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान एसडीएम राजीव सांख्यान, नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार सहित पुलिस, नगर परिषद और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।