फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Ward members accused the Panchayat Pradhan of misconduct.

Sirmour News: वार्ड सदस्यों ने पंचायत प्रधान पर अभद्रता का लगाया आरोप

Thu, 10 Sep 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ward members accused the Panchayat Pradhan of misconduct.
गोरखुवाला ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल वीरवार को प्रधान के खिलाफ कार्यकारी ए
गोरखूवाला के वार्ड सदस्यों के एसडीएम को सौंपा शिकायत पत्र
विज्ञापन

प्रधान सुरेखा आरोपों का बताया बेबुनियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गोरखूवाला पंचायत के छह वार्ड सदस्यों ने पंचायत प्रधान के खिलाफ एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपा है। सदस्यों ने प्रधान पर बैठक के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार करने और सभागार से बाहर निकालने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की।
वीरवार को वार्ड-2 के सदस्य देवेंद्र सिंह, वार्ड-3 की आशा देवी, वार्ड-5 की मीरा देवी, वार्ड-8 के रजनीश बंसल, वार्ड-9 के ठाकुर दास और वार्ड-10 के जगदीश ने बताया कि बुधवार को पंचायत की बैठक बुलाई थी। पंचायत प्रधान और सचिव की ओर से एक कंपनी के प्रचार के लिए सभी सदस्यों को पंचायत भवन में बुलाया था।
विज्ञापन

सदस्यों का आरोप है कि कंपनी के प्रचार कार्यक्रम के बाद उन्होंने प्रधान से वार्डवार विकास कार्यों के लिए धन के आवंटन की जानकारी मांगी। इस दौरान प्रधान ने उनके साथ बदतमीजी की और उन्हें सभागार से बाहर निकाल दिया। सदस्यों ने कहा कि इससे उन्हें अपमानित महसूस हुआ। उन्होंने बताया कि इस दौरान बीडीसी सदस्य कृष्णा राय भी मौके पर मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखूवाला पंचायत प्रधान सुरेखा चौधरी ने आरोपों को बेबुनियाद और सत्यता से परे बताया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए अभी बजट का प्रावधान नहीं हुआ है। बजट का प्रावधान होने पर सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी सदस्य के साथ बदतमीजी या अभद्र व्यवहार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed