{"_id":"6aca205a9728ebaa7c0a27a9","slug":"video-kamlesh-pundir-says-pensioners-are-receiving-neither-their-pensions-on-time-nor-medical-allowances-and-arrears-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: कमलेश पुंडीर बोले- पेंशनरों को न समय पर पेंशन, न मेडिकल भत्ते और एरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: कमलेश पुंडीर बोले- पेंशनरों को न समय पर पेंशन, न मेडिकल भत्ते और एरियर
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर्स वेलफेयर संघ की नाहन इकाई की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभों को लेकर चिंता जताई गई। संघ का आरोप है कि पेंशनरों को समय पर पेंशन, महंगाई भत्ता और मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं मिल रहा है। वर्ष 2016 से पेंशन एरियर लंबित होने और जनवरी 2023 से महंगाई भत्ते की किस्तें जारी न होने के कारण पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इकाई महासचिव कमलेश पुंडीर ने कहा कि संशोधित वेतनमान के आधार पर देय पेंशन एरियर का पूरा भुगतान अब तक नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पेंशनरों को महंहिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर्स वेलफेयर संघ की नाहन इकाई की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभों को लेकर चिंता जताई गई। संघ का आरोप है कि पेंशनरों को समय पर पेंशन, महंगाई भत्ता और मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं मिल रहा है। वर्ष 2016 से पेंशन एरियर लंबित होने और जनवरी 2023 से महंगाई भत्ते की किस्तें जारी न होने के कारण पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इकाई महासचिव कमलेश पुंडीर ने कहा कि संशोधित वेतनमान के आधार पर देय पेंशन एरियर का पूरा भुगतान अब तक नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पेंशनरों को महंगाई भत्ते की लंबित किस्तें भी नहीं मिली हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल भत्ते के भुगतान में देरी के साथ चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल भी लंबित हैं। उम्र के इस पड़ाव में पेंशनरों को इलाज और दवाइयों पर खर्च करना पड़ रहा है। ऐसे में मेडिकल बिलों का भुगतान अटकने से उनकी परेशानी बढ़ रही है। कमलेश पुंडीर ने कहा कि दशहरा, दिवाली और भाईदूज जैसे त्योहारों के दौरान परिवारों का खर्च बढ़ जाता है। इसके बावजूद लंबित वित्तीय लाभ नहीं मिलने से पेंशनरों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने सरकार और बिजली बोर्ड प्रबंधन से पेंशन, महंगाई भत्ते, मेडिकल भत्ते और लंबित एरियर का भुगतान जल्द करने की मांग की।गाई भत्ते की लंबित किस्तें भी नहीं मिली हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल भत्ते के भुगतान में देरी के साथ चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल भी लंबित हैं। उम्र के इस पड़ाव में पेंशनरों को इलाज और दवाइयों पर खर्च करना पड़ रहा है। ऐसे में मेडिकल बिलों का भुगतान अटकने से उनकी परेशानी बढ़ रही है। कमलेश पुंडीर ने कहा कि दशहरा, दिवाली और भाईदूज जैसे त्योहारों के दौरान परिवारों का खर्च बढ़ जाता है। इसके बावजूद लंबित वित्तीय लाभ नहीं मिलने से पेंशनरों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने सरकार और बिजली बोर्ड प्रबंधन से पेंशन, महंगाई भत्ते, मेडिकल भत्ते और लंबित एरियर का भुगतान जल्द करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।