{"_id":"6aca1f26bfbc6939ff03566e","slug":"jagrukta-program-on-drusgs-in-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1001-191218-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: वॉलीबॉल के मैदान से नशे के खिलाफ हुंकार, युवाओं ने लिया नशामुक्त पंचायत बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: वॉलीबॉल के मैदान से नशे के खिलाफ हुंकार, युवाओं ने लिया नशामुक्त पंचायत बनाने का संकल्प
विज्ञापन
धौण में प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मनीष जैन। स्रोत आयोजक
-धौण में द्वितीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दौरान आदर्श सिरमौर के जिला अध्यक्ष मनीष जैन ने खिलाड़ियों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। खेल के मैदान में खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल के साथ नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी दिया। धौण (थेभुवाला) में आयोजित द्वितीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दिन के मुकाबलों के दौरान युवाओं ने अपनी पंचायत को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आदर्श सिरमौर के जिला अध्यक्ष मनीष जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वीरेंद्र पासी विशिष्ट अतिथि और चेतन विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर मनीष जैन ने खिलाड़ियों और उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और उन्हें नशे से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों और युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई तथा धौण पंचायत को नशामुक्त बनाने के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।संवाद।