{"_id":"6aca1d2f146dbac9680ad290","slug":"muglawala-kartarpur-school-five-students-selected-for-state-kho-kho-pratiyogita-nahan-news-c-177-1-ssml1030-191208-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मुगलावाला करतारपुर स्कूल के पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खो-खो टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मुगलावाला करतारपुर स्कूल के पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खो-खो टीम में चयन
विज्ञापन
कुपवी में 11 से 14 अक्तूबर तक होगी अंडर-19 छात्र वर्ग की प्रतियोगिता; सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे पांचों खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुगलावाला करतारपुर के पांच विद्यार्थियों का चयन अंडर-19 छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता शिमला जिले के कुपवी में 11 से 14 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबू राम शर्मा और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रधान अनिल चौधरी ने बताया कि राज्य स्तरीय टीम के लिए आदित्य ठाकुर निवासी राजबन, सुमित कुमार निवासी किशनकोट, गौतम निवासी करतारपुर, दिव्यांशु और दक्ष चौधरी निवासी मुगलावाला का चयन हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले इन खिलाड़ियों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियों दीदग में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य बाबू राम शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय चयनित खिलाड़ियों के साथ शारीरिक शिक्षक दलीप सिंगटा और विद्यालय के समस्त स्टाफ को दिया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।संवाद।