फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   himachal pradesh rti activist association meeting ib ponta

Sirmour News: सरकार शीघ्र सीआईसी नियुक्त करे, आरटीआई एक्टिविस्ट फेडरेशन ने उठाई मांग

Sun, 11 Oct 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
himachal pradesh rti activist association meeting ib ponta
हिमाचल प्रदेश आरटीआई संघ पांवटा साहिब इकाई की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
हिमाचल प्रदेश सरकार के सचिव को भेजा जाएगा पत्र; आम जनता की सहायता के लिए सोशल मीडिया पर होगा आरटीआई का प्रचार-प्रसार
विज्ञापन


बैठक में जागरूकता शिविर लगाने का निर्णय, आरटीआई से जुड़ी समस्याओं के समाधान में भी मदद करेंगे सदस्य

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) की शीघ्र नियुक्ति की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश आरटीआई एक्टिविस्ट फेडरेशन की पांवटा इकाई ने सरकार को पत्र भेजने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही आम जनता को सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के प्रति जागरूक करने के लिए शिविर लगाने और जरूरतमंद लोगों को आरटीआई से संबंधित जानकारी व सहायता उपलब्ध करवाने पर भी सहमति बनी।
फेडरेशन की मासिक बैठक वाई-पॉइंट स्थित आरटीआई कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष चतर सिंह चौधरी ने की। बैठक में सीआईसी की नियुक्ति सहित संस्था की आगामी गतिविधियों और आरटीआई के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के सचिव को पत्र भेजकर प्रदेश में जल्द से जल्द मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति करने की मांग उठाई जाएगी। वहीं, आरटीआई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक शिविर आयोजित करने पर भी सभी सदस्यों ने सहमति जताई। शिविर के आयोजन की जिम्मेदारी हरशरण शर्मा, कपिल और संदीप शर्मा को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरेशन ने निर्णय लिया कि आम जनता को आरटीआई अधिनियम की जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति आरटीआई से संबंधित जानकारी या सहायता चाहता है, तो संस्था के सदस्य उसकी मदद करेंगे। इसके लिए फेडरेशन की प्रत्येक बैठक के दौरान कम से कम एक से डेढ़ घंटे का समय आम जनता के लिए निर्धारित किया जाएगा।


बैठक में एक नए सदस्य की नियुक्ति का भी स्वागत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष चतर सिंह चौधरी, महासचिव विजय कुमार, समन्वयक अरविन्द गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष टीसी गुप्ता, मीडिया प्रभारी शांति स्वरूप गुप्ता, सहायक सचिव संदीप शर्मा, एनडी सरीन, हरविन्द्र सिंह गुलाटी, हरशरण शर्मा, सरिता गर्ग और राजेश पांडे सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed