{"_id":"6af9a0dbabd0be3bb50ecc6b","slug":"video-chhath-puja-kala-amb-markanda-river-sunset-arghya-sirmaur-2026-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: कालाअंब में छठ महापर्व पर मारकंडा नदी के तट पर गूंजे छठी मैया के जयकारे, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: कालाअंब में छठ महापर्व पर मारकंडा नदी के तट पर गूंजे छठी मैया के जयकारे, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में छठ महापर्व के अवसर पर रविवार शाम मारकंडा नदी के पावन तट पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दिनभर पूजा की तैयारियों में जुटे श्रद्धालुओं ने शाम को विधि-विधान के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक पूजा-अर्चना से पूरा नदी तट भक्तिमय हो उठा।
छठ महापर्व को लेकर कालाअंब में रहने वाले प्रवासी परिवारों में सुबह से ही खास उत्साह देखने को मिला। रविवार दोपहर बाद बड़ी संख्या में व्रती और उनके परिजन मारकंडा नदी के तट पर पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले पूजा स्थल को व्यवस्थित किया और फिर पारंपरिक तरीके से पूजन सामग्री सजाने की तैयारियां कीं।
छठ पूजा की तैयारियों में परिवार के सभी सदस्य जुटे रहे। फल, फूल, बांस के सूप, टोकरी, दीपक और पारंपरिक प्रसाद की व्यवस्था की गई। शाम होते ही श्रद्धालु पूजा की थालियां और सूप लेकर नदी तट पर एकत्रित हुए।
व्रती महिलाओं ने नदी के पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान पारंपरिक छठ गीतों और छठी मैया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
व्रती महिलाओं और उनके परिजनों प्रिया, संतोष, रमा देवी, सीता, महेश, प्रियंका, रुपेश शर्मा, राधेश्याम, कामिनी, रेखा और प्रोमिला ने बताया कि छठ महापर्व में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष धार्मिक महत्व है।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव से सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना करते हैं। यह व्रत परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और संतान की दीर्घायु के लिए रखा जाता है।
संध्या अर्घ्य के बाद अब श्रद्धालु सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुटेंगे। छठ महापर्व के अंतिम चरण में सूर्योदय के समय पूजा-अर्चना कर व्रती अपना व्रत पूर्ण करेंगे।
कालाअंब में बड़ी संख्या में रहने वाले प्रवासी परिवारों के लिए छठ महापर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का भी विशेष अवसर है। इस पर्व पर परिवार के सभी सदस्य मिलकर पूजा की तैयारियों से लेकर धार्मिक अनुष्ठानों तक में भाग लेते हैं।
मारकंडा नदी के तट पर आयोजित इस सामूहिक पूजा ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, पारिवारिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं की खूबसूरत झलक पेश की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।