{"_id":"6aaa74d0b396ff8d2f03ff54","slug":"video-beauty-parlour-course-women-in-nahan-learned-the-nuances-of-facials-and-massages-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी पार्लर कोर्स: नाहन में महिलाओं ने सीखी फेशियल और मसाज की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यूटी पार्लर कोर्स: नाहन में महिलाओं ने सीखी फेशियल और मसाज की बारीकियां
यूकोआरसेटी कार्यालय नाहन में नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग कोर्स के तहत मुख्य प्रशिक्षिका और सौंदर्य विशेषज्ञ ज्योति ठाकुर महिलाओं को बेहद आधुनिक और व्यावहारिक तरीके से ब्यूटीशियन की बारीकियां सिखा रही हैं।
संकाय सदस्य मनीषा चौहान ने बताया कि 35 दिनों के इस सघन ट्रेनिंग प्रोग्राम में 35 महिलाओं को थ्योरी के साथ लाइव प्रैक्टिकल के जरिये ब्यूटी इंडस्ट्री के हर ट्रेंड में एक्सपर्ट बनाया जा रहा है। इसमें डे-नाइट मेकअप, कॉर्पोरेट लुक, ग्लोइंग पार्टी मेकअप और शादियों के सीजन के लिए सबसे डिमांडिंग एचडी ब्राइडल मेकअप का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की त्वचा (ड्राई, ऑयली, कॉम्बिनेशन) की पहचान करना, ब्लीच, क्लीनअप और स्किन टोन के हिसाब से अत्याधुनिक फेशियल व मसाज तकनीक और ट्रेंडी हेयर कट्स, हेयर स्पा, हेयर कलरिंग, स्मूदनिंग और अलग-अलग मौकों के लिए आकर्षक हेयर स्टाइलिंग पर भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जबकि हाथ-पैरों की वैज्ञानिक तरीके से ग्रूमिंग, मसाज और आजकल ट्रेंड में चल रही क्रिएटिव नेल आर्ट और आईब्रो को सटीक शेप देना और दर्दरहित वैक्सिंग के प्रोफेशनल तरीके का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।