{"_id":"6aaa834c055a77a9a0094f93","slug":"stepco-utsav-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-189046-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नृत्य और नन्हे बच्चों की मासूम अदाओं ने लूटी महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नृत्य और नन्हे बच्चों की मासूम अदाओं ने लूटी महफिल
विज्ञापन
स्टेपको उत्सव में हिमाचल की पहली हिंदी फिल्म खूंटा की टीम को पुरस्कृत करते आयोजक। संवाद
सचित्र--
रक्तदाताओं और संतोष ट्रॉफी के फुटबॉल खिलाड़ी सम्मानित
फिल्म खूंटा की टीम ने भी साझा की फिल्म की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्टेपको सिरमौर उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या नृत्य, संगीत और मनोरंजन के रंगों से सराबोर रही। नाहन में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों और स्थानीय प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर रात तक कार्यक्रम से जुड़े रहे। खास तौर पर जूनियर और सीनियर डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की दमदार प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं, जबकि बेबी शो में नन्हे बच्चों की मासूम अदाओं ने हर किसी का ध्यान खींचा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विभव शुक्ला मौजूद रहे। एसके अत्री, डॉ. अनिकेता, डॉ. सबलोक, लायंस क्लब, इनर व्हील और रोटरी हिल्स के प्रतिनिधियों ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
सांस्कृतिक संध्या का सबसे बड़ा आकर्षण जूनियर और सीनियर डांस प्रतियोगिता रही। अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने संगीत की धुनों पर अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। किसी ने पारंपरिक अंदाज में प्रस्तुति दी तो किसी ने आधुनिक नृत्य के माध्यम से मंच पर ऊर्जा भर दी। प्रतिभागियों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में विपिन कौशल, सुनील कुमार और प्रीति ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और मंचीय प्रस्तुति ने सांस्कृतिक संध्या को खास बना दिया।
बेबी शो में नन्हे प्रतिभागियों की मासूमियत और आकर्षक अंदाज ने भी खूब रंग जमाया। मंच पर पहुंचे बच्चों ने अपनी चंचल अदाओं और आत्मविश्वास से दर्शकों को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। अभिभावकों के साथ दर्शकों ने भी नन्हे सितारों का जमकर उत्साहवर्धन किया। रैप बैटल और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में जोश भर दिया।
बॉक्स--
रक्तदाताओं और फुटबॉल खिलाड़ियों का सम्मान
सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देते हुए रक्तदान के क्षेत्र में योगदान के लिए अमरजीत, जाबर खान और मनप्रीत कौर को प्रशंसा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं संतोष ट्रॉफी में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाले फुटबॉल खिलाड़ियों सागर और शिवान ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए युवाओं को खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में आगे आने का संदेश दिया गया।
सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश की पहली हिंदी फिल्म ‘खूंटा’ की टीम भी नाहन पहुंची। 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही फिल्म की टीम ने दर्शकों से रूबरू होकर फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की। इस मौके पर स्टेपको के अध्यक्ष रजित सिंह कंवर, सचिव वसीम खान, फरजाना सैयद, गगन सैनी, केतन बदलान, राजकुमार, अनीश सैनी, मोनू यादव, राजीव सोढ़ा, गीता कैंथ, सीमा सहित पूरी स्टेपको टीम मौजूद रही।-- -- -- -- -- -- -संवाद
विज्ञापन
रक्तदाताओं और संतोष ट्रॉफी के फुटबॉल खिलाड़ी सम्मानित
फिल्म खूंटा की टीम ने भी साझा की फिल्म की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्टेपको सिरमौर उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या नृत्य, संगीत और मनोरंजन के रंगों से सराबोर रही। नाहन में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों और स्थानीय प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर रात तक कार्यक्रम से जुड़े रहे। खास तौर पर जूनियर और सीनियर डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की दमदार प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं, जबकि बेबी शो में नन्हे बच्चों की मासूम अदाओं ने हर किसी का ध्यान खींचा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विभव शुक्ला मौजूद रहे। एसके अत्री, डॉ. अनिकेता, डॉ. सबलोक, लायंस क्लब, इनर व्हील और रोटरी हिल्स के प्रतिनिधियों ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या का सबसे बड़ा आकर्षण जूनियर और सीनियर डांस प्रतियोगिता रही। अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने संगीत की धुनों पर अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। किसी ने पारंपरिक अंदाज में प्रस्तुति दी तो किसी ने आधुनिक नृत्य के माध्यम से मंच पर ऊर्जा भर दी। प्रतिभागियों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में विपिन कौशल, सुनील कुमार और प्रीति ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और मंचीय प्रस्तुति ने सांस्कृतिक संध्या को खास बना दिया।
बेबी शो में नन्हे प्रतिभागियों की मासूमियत और आकर्षक अंदाज ने भी खूब रंग जमाया। मंच पर पहुंचे बच्चों ने अपनी चंचल अदाओं और आत्मविश्वास से दर्शकों को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। अभिभावकों के साथ दर्शकों ने भी नन्हे सितारों का जमकर उत्साहवर्धन किया। रैप बैटल और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में जोश भर दिया।
बॉक्स
रक्तदाताओं और फुटबॉल खिलाड़ियों का सम्मान
सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देते हुए रक्तदान के क्षेत्र में योगदान के लिए अमरजीत, जाबर खान और मनप्रीत कौर को प्रशंसा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं संतोष ट्रॉफी में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाले फुटबॉल खिलाड़ियों सागर और शिवान ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए युवाओं को खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में आगे आने का संदेश दिया गया।
सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश की पहली हिंदी फिल्म ‘खूंटा’ की टीम भी नाहन पहुंची। 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही फिल्म की टीम ने दर्शकों से रूबरू होकर फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की। इस मौके पर स्टेपको के अध्यक्ष रजित सिंह कंवर, सचिव वसीम खान, फरजाना सैयद, गगन सैनी, केतन बदलान, राजकुमार, अनीश सैनी, मोनू यादव, राजीव सोढ़ा, गीता कैंथ, सीमा सहित पूरी स्टेपको टीम मौजूद रही।