{"_id":"6aaa93bc909f1990da04c472","slug":"without-checking-hariyana-water-supply-in-kalaamb-nahan-news-c-177-1-ssml1028-189049-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कालाअंब में 20 लीटर के कैंपरों में पहुंच रहा बाहरी राज्य का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कालाअंब में 20 लीटर के कैंपरों में पहुंच रहा बाहरी राज्य का पानी
विज्ञापन
-फिल्टर वाटर के नाम पर आपूर्ति; गुणवत्ता जांच को लेकर उठे सवाल, जलशक्ति विभाग करेगा सैंपलिंग
संजय गुप्ता
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और आसपास के इलाकों में 20 लीटर के कैंपरों में बाहरी राज्य से पेयजल की आपूर्ति किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हरियाणा स्थित एक वाटर प्लांट से बड़ी मात्रा में पानी कालाअंब पहुंच रहा है और इसे फिल्टर वाटर के नाम पर उपभोक्ताओं को बेचा जा रहा है। पानी की गुणवत्ता से संबंधित जांच रिपोर्ट या प्रमाण पत्र उपलब्ध न होने के कारण इसकी शुद्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों अरुण, मोहित, राहुल, वंश राणा, जीवन चौहान, रामलाल, मनीष और कंवरपाल ने बताया कि कालाअंब क्षेत्र में हरियाणा से 20 लीटर के कैंपरों में पानी की आपूर्ति की जा रही है। उनका कहना है कि उपभोक्ताओं को पानी की गुणवत्ता की जांच से संबंधित कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। ऐसे में पानी पीने के लिए सुरक्षित है या नहीं, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि बाहरी राज्य से कालाअंब में पहुंच रहे पानी के नियमित सैंपल लिए जाएं और उन्हें अधिकृत प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाए। उनका कहना है कि जांच के बाद ही पानी की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और उपभोक्ताओं को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने की दिशा में कदम उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि यदि पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच नहीं हुई तो दूषित पानी से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। उन्होंने मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता रोशन कुमार ने बताया कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। बाहरी राज्य से होने वाली पेयजल आपूर्ति के सैंपल लेकर पानी की गुणवत्ता की जांच करवाई जाएगी। जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संवाद-- -- -- --

संवाद