{"_id":"6aba559fc2e30124c002a018","slug":"video-district-level-under-14-sports-competition-at-taklech-school-rohru-block-takes-first-place-in-the-march-past-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: तकलेच स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता, मार्च पास्ट में रोहडू खंड प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: तकलेच स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता, मार्च पास्ट में रोहडू खंड प्रथम
शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच में सोमवार को अंडर 14 छात्र वर्ग जिला स्तरीय माइनर गेम्स खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 20 खंडों के 650 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो और बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीन दिनों तक दमखम दिखाएंगे। पंचायत समिति अध्यक्ष रामपुर पूजा डोगरा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। विशेश्वर लाल सनाटू, अजित सिंह और ज्ञान चंद गुलेरिया विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य से विशेष अतिथियों को टोपी, मफलर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी खंडों के खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। मार्च पास्ट में रोहड़ू खंड ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सराहन खंड द्वितीय स्थान पर रहा। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नेक राम चौहान ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह और स्टाल भेंट कर सम्मानित किया। पूजा डोगरा ने स्कूल प्रबंधन को दस हजार की धन राशि भेंट की। मशोबरा खंड के खेल प्रभारी पर नंदलाल शर्मा ने मंच का संचालन किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति तकलेच के अध्यक्ष राकेश सानी, कांग्रेस जोन प्रभारी तकलेच शिवराज डोरटा, एडीपीओ शिमला राजेश चौहान, जिला खेल प्रभारी जवाहर शर्मा, जानकी दास, एसएचओ तकलेच पुरुषोत्तम, स्वास्थ्य विभाग नेहा सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।