फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Highlighted the importance of the effective use of Hindi as the official language

Rampur Bushahar News: राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग के महत्व पर डाला प्रकाश

Mon, 28 Sep 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Highlighted the importance of the effective use of Hindi as the official language
लूहरी परियोजना की ओर से आयोजित हिंदी पखवाड़े के समापन अवसर पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी। स्रोत
लूहरी परियोजना में हिंदी पखवाड़े का समापन, कई प्रतियोगिताएं करवाईं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 की ओर से आयोजित हिंदी पखवाड़े का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान कार्यालय परिसर बिथल में हिंदी कार्यशाला, काव्य गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के प्रथम चरण में आयोजित हिंदी कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. मोहन लाल गौतम ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग और प्रशासनिक कार्यों में इसके महत्व पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक उपयोग पर जोर दिया।

इसके बाद आयोजित काव्य गोष्ठी में परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी रचनाओं का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम में आरएंडआर, पर्यावरण की विभागाध्यक्ष अल्का जयसवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी पहचान और गौरव की भाषा है। प्रशासनिक कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग कर सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लूहरी जल विद्युत परियोजना-1 इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। परियोजना प्रमुख जसवंत सिंह कपूर के मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक दिशा-निर्देशों में हिंदी पखवाड़ा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह के अंतिम चरण में हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनमें श्रुत लेखन, शुद्ध-अशुद्ध शब्द, अनुवाद प्रतियोगिता और काव्य गोष्ठी सहित अन्य प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंत में कनिष्ठ अधिकारी राजभाषा मनीष कुमार ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article