{"_id":"6aba4047a5f0dca44a0e055d","slug":"electricity-boards-public-interaction-program-in-jagatkhana-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-170914-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जगातखाना में विद्युत बोर्ड का जन संवाद कार्यक्रम 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जगातखाना में विद्युत बोर्ड का जन संवाद कार्यक्रम 30 को
विज्ञापन
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं को किया जाएगा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के सब डिविजन जगातखाना की ओर से 30 सितंबर को जन संवाद कार्यक्रम 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम तिमाही उपभोक्ता जागरूकता अभियान की पहली तिमाही के तहत आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, दायित्वों और बिजली से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी। विद्युत बोर्ड की ओर से पंचायत प्रधानों, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों, उपभोक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम जनता से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली सेवाओं से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ उनकी शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया को सरल बनाना है। जनसंवाद के दौरान उपभोक्ता अधिकार एवं दायित्व, शिकायत निवारण प्रक्रिया, टैरिफ आदेश, बिजली से संबंधित नीतियां, शिकायत दर्ज करवाने और संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा ऊर्जा संरक्षण और बिजली बचाने के उपायों, बिजली लोकपाल एवं अन्य शिकायत निवारण मंचों के बारे में भी उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्युत सुरक्षा से जुड़े जरूरी एहतियात और सावधानियों की जानकारी भी दी जाएगी। बोर्ड के अनुसार उपभोक्ताओं की भागीदारी से शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूत करने, विद्युत बोर्ड और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में मदद मिलेगी। विद्युत बोर्ड जगातखाना के सहायक अभियंता अमर ठाकुर ने क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस जागरूकता कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें। यदि किसी की विद्युत संबंधी समस्याएं हैं, तो वे भी इस कार्यक्रम में पहुंचकर समस्याओं का निवारण कर सकते हैं।