{"_id":"6aba4deec63f508b860fe0dc","slug":"the-quantum-world-revealed-a-new-realm-of-science-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-170932-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: क्वांटम वर्ल्ड ने दिखाई विज्ञान की नई दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: क्वांटम वर्ल्ड ने दिखाई विज्ञान की नई दुनिया
विज्ञापन
ठियोग कॉलेज में विशेष व्याख्यान के साथ सजी प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग कॉलेज में सोमवार को द क्वांटम वर्ल्ड विषय पर विशेष अकादमिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को क्वांटम भौतिकी की मूल अवधारणाओं के साथ आधुनिक विज्ञान और तकनीक में इसके उपयोगों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों के अलावा आसपास के विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के भौतिकी विभाग के प्रोफेसर एवं इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (आईएपीटी) के अध्यक्ष प्रो. पीके अहलूवालिया ने मुख्य व्याख्यान दिया। उन्होंने क्वांटम यांत्रिकी की मूल अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाते हुए बताया कि सूक्ष्म जगत की समझ ने आधुनिक विज्ञान को किस तरह प्रभावित किया है। उन्होंने सेमीकंडक्टर, लेजर, क्वांटम संचार और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में क्वांटम सिद्धांतों के अनुप्रयोगों की जानकारी भी दी। संवादात्मक प्रस्तुति के दौरान विद्यार्थियों ने आधुनिक भौतिकी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल पूछे और विशेषज्ञ से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान क्वांटम वर्ल्ड विषय पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें क्वांटम भौतिकी की महत्वपूर्ण अवधारणाओं और नवीनतम विकास को सरल एवं रोचक ढंग से प्रदर्शित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीएस ठाकुर ने आयोजनकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रो. अहलूवालिया का विद्यार्थियों के साथ ज्ञान और अनुभव साझा करने के लिए आभार जताया।