फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Massive landslide in Rohru's Janglikh area; traffic movement halted

Rampur Bushahar News: रोहडू के जांगलिख क्षेत्र में भारी भूस्खलन, आवाजाही ठप, खतरा बढ़ा

Mon, 28 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
. मलबा गिरने से सुंदरू खड्ड के पानी का बहाव भी बाधित हुआ
विज्ञापन

. लोगों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
चिड़गांव (रोहड़ू)।
जांगलिख क्षेत्र में सोमवार को भारी भूस्खलन से लोगों में दहशत फैल गई। पहाड़ी से अचानक बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने से सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई है। भूस्खलन का मलबा सुंदरू खड्ड में गिरने से पानी का बहाव भी बाधित हो गया है, जिससे आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिरने से सड़क असुरक्षित हो गई है। सेब सीजन के चलते इन दिनों इस सड़क पर लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में भूस्खलन के बाद स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है। स्थानीय निवासी कुकु नेगी ने बताया कि वह सड़क से गुजर रहे थे, तभी अचानक पत्थर गिरने लगे। कुछ ही सेकंड में स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर हटना पड़ा। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि कोई व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया। भूस्खलन से सड़क के प्रभावित होने के कारण गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व प्रधान लकी नेगी ने भूस्खलन की घटना अपनी आंखों के सामने देखी। उन्होंने बताया कि पहाड़ी का एक हिस्सा नीचे आ गया और सड़क का बड़ा भाग मलबे से भर गया। लगातार पत्थर गिरने के कारण यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। सेब सीजन में इस मार्ग पर आवाजाही बढ़ने से खतरा और गंभीर है। ग्रामीण लकी नेगी ने प्रशासन से तत्काल मौके का जायजा लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। मौके पर मौजूद राजदेव ने भी स्थिति को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने का सिलसिला चिंता का विषय है। राजदेव ने लोगों से प्रभावित क्षेत्र में सावधानी बरतने और अनावश्यक आवाजाही न करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed