{"_id":"6af9a3ae3779f45b3806e949","slug":"orchardist-om-prakash-negi-stood-first-in-lemon-production-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-174972-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नींबू उत्पादन में बागवान ओम प्रकाश नेगी रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नींबू उत्पादन में बागवान ओम प्रकाश नेगी रहे प्रथम
विज्ञापन
बागवानी विभाग की प्रदर्शनी में सनारसा पंचायत के बागवान ओम प्रकाश नेगी ने पाया पहला और दूसरा स्थ
उद्यान विभाग ने उत्कृष्ट उत्पादन के लिए किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में आयोजित फल प्रदर्शनी में सनारसा पंचायत के पाटी बसाहरा के प्रगतिशील बागवान ओम प्रकाश नेगी ने अपनी मेहनत और बागवानी के प्रति समर्पण का शानदार परिचय दिया है। उद्यान विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में उन्होंने नींबू उत्पादन में प्रथम और कीवी उत्पादन में द्वितीय स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर उद्यान विभाग ने उन्हें सम्मानित किया। ओम प्रकाश नेगी की इस सफलता ने क्षेत्र में बागवानी की संभावनाओं को एक बार फिर उजागर किया है। उन्होंने बेहतर उत्पादन और गुणवत्तापूर्ण फलों के दम पर प्रतियोगिता में अपनी पहचान बनाई। उनकी उपलब्धि से सनारसा पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों के बागवानों में खुशी का माहौल है। स्थानीय स्तर पर उनकी इस सफलता को अन्य बागवानों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।