{"_id":"67694312b6ece703f8038739","slug":"meeting-of-district-level-review-and-coordination-committee-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-127065-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपेक्षित वर्गों को मिले कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपेक्षित वर्गों को मिले कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : यादव
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:30 PM IST
Link Copied
जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय समिति किन्नौर की बैठक में दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय समिति किन्नौर की त्रैमासिक बैठक उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ में हुई। बैठक की अध्यक्षता सहायक आयुक्त ओम प्रकाश यादव ने की। बैठक में बैंकों की चलाई जा रही योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। सहायक आयुक्त ओम प्रकाश यादव ने बैठक में मौजूद सरकारी और निजी बैंकों के अधिकारियों को जिले के निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ प्रदान करने को कहा। उन्होंने बैंकों के अधिकारियों को फसल बीमा योजना एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए रिवॉल्विंग फंड एवं आसान ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा, ताकि वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकें और सशक्त बन सकें। उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए दी जा रही ऋण सुविधा का ब्योरा लिया और समीक्षा कर इस योजना के समग्र प्रचार प्रसार पर बल दिया, ताकि जिले के युवा इस योजना का लाभ उठा सकें और अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें। इसके अलावा उन्होंने बैंकों के एनपीए को कम करने पर बल दिया। उन्होंने कृषकों एवं पशुपालकों को ऋण उपलब्ध करवाने पर बल दिया, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिल सके और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि संभव हो सके। जिला अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक रोहित सांगवान ने बैठक का संचालन किया और केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर नाबार्ड के चंद्रेश कुमार, सरकारी एवं निजी बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। - संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।