{"_id":"6acb8ed8986674acfa0dd245","slug":"auction-of-commercial-plots-for-the-kinnaur-festival-on-october-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-172191-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर महोत्सव के लिए व्यावसायिक प्लॉटों की नीलामी 25 और 26 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर महोत्सव के लिए व्यावसायिक प्लॉटों की नीलामी 25 और 26 अक्तूबर को
विज्ञापन
झूलों और तंबोला स्टॉलों की खुली नीलामी 26 अक्तूबर को, एक बोलीदाता को मिल सकेंगे अधिकतम चार प्लॉट
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव सजेगा। महोत्सव के लिए व्यावसायिक प्लॉटों, झूलों और तंबोला स्टॉलों के आवंटन की प्रक्रिया तय कर दी गई है। प्लॉट आवंटन एवं नीलामी समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि व्यावसायिक प्लॉटों की नीलामी 25 और 26 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक की जाएगी। झूलों और तंबोला स्टॉलों के लिए खुली सार्वजनिक नीलामी 26 अक्तूबर को अपराह्न 3:00 बजे होगी। परियोजना अधिकारी आईटीडीपी एवं प्लॉट वितरण समिति के समन्वयक घनश्याम दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नीलामी की शर्तों और तैयारियों पर चर्चा की गई। रिकांगपिओ चौक से कल्पा रोड होते हुए बचत भवन तक व्यावसायिक प्लॉट निर्धारित किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग को इस क्षेत्र में सड़क की मरम्मत, सफाई और समतलीकरण का कार्य 18 अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद 20 अक्तूबर तक प्लॉटों की निशानदेही और नंबरिंग की जाएगी। सफल बोलीदाता को आवंटन के समय पूरी बोली राशि जमा करनी होगी। यदि वह पूरी राशि तत्काल जमा नहीं कर पाता है, तो उसे कुल राशि का 25 प्रतिशत तुरंत जमा करना होगा। शेष 75 प्रतिशत राशि 48 घंटे के भीतर जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय में भुगतान नहीं करने पर प्लॉट का आवंटन रद कर दिया जाएगा और जमा 25 प्रतिशत राशि जब्त कर ली जाएगी। इसके बाद संबंधित प्लॉट की दोबारा नीलामी होगी। एकाधिकार रोकने के लिए एक बोलीदाता को अधिकतम चार प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। सफल बोलीदाताओं को आवंटन के समय आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करने होंगे। पुलिस लाइन के पास लगेंगे झूले समिति ने पूर्व व्यवस्था के अनुसार मनोरंजन झूलों के लिए रिकांगपिओ पुलिस लाइन के समीप मैदान निर्धारित किया है। वहीं, टैक्सी स्टैंड क्षेत्र में तंबोला संचालन के लिए दो व्यावसायिक प्लॉट आरक्षित किए गए हैं। नीलामी के दौरान नकदी की सुरक्षा और प्रबंधन के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की रिकांगपिओ शाखा से भी आवश्यक सहयोग मांगा गया है।