फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apply for the scholarship by October

Rampur Bushahar News: छात्रवृत्ति के लिए 31 अक्तूबर तक करें आवेदन

Sun, 11 Oct 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति के लिए 31 अक्तूबर तक करें आवेदन
विज्ञापन

लूहरी परियोजना प्रभावित पंचायतों के मेधावी विद्यार्थियों को देगी छात्रवृत्ति
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड की लूहरी जल विद्युत परियोजना ने प्रभावित पंचायतों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। एसजेवीएन सिल्वर जुबली मेरिट छात्रवृत्ति योजना के तहत 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 2,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। योजना के तहत कुल 10 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी, जिनमें पांच सीटें बीपीएल परिवारों के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं। देहरा, नित्थर, देहरा गड़ेज और दत्तनगर पंचायतों के पात्र विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई है। नित्थर पंचायत के प्रधान प्रवीण कुमार और देहरा पंचायत की प्रधान अनिता ठाकुर ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे परियोजना प्रभावित क्षेत्र के मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करने में आर्थिक सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article