{"_id":"6a87f1ea2f5055cff80341c9","slug":"video-toll-to-be-deducted-without-stopping-on-the-kiratpur-manali-four-lane-highway-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बिना रुके कटेगा टोल, 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार में ही निकल सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बिना रुके कटेगा टोल, 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार में ही निकल सकेंगे वाहन
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर अब टोल बैरियर पर वाहनों की कतारें लगने और टोल चुकाने के लिए रुकने की जरूरत नहीं होगी। हिमाचल में पहली बार इस फोरलेन के तीन टोल प्लाजा को मल्टी लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) तकनीक से लैस करने की तैयारी है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद वाहन करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से टोल प्लाजा पार कर सकेंगे और फास्टैग से टोल राशि अपने आप कट जाएगी। इससे मनाली-कुल्लू आने वाले देश-दुनिया के पर्यटकों को टोल प्लाजा पर रुकने की परेशानी से राहत मिलेगी। एनएचएआई की ओर से हिमाचल के तीन टोल प्लाजा गड़ा मोड़ा, टकोली और डोहलूनाला पर यह तकनीक लागू करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। इस तकनीक में टोल बैरियर नहीं लगाए जाते हैं। वाहन के टोल प्लाजा से गुजरते ही कैमरा और सेंसर के माध्यम से उसकी पहचान कर फास्टैग से निर्धारित राशि काट ली जाती है। इस तकनीक का मुख्य फायदा टोल पर इंतजार और जाम कम होगा। ईंधन की खपत और प्रदूषण घटेगा और हाईवे पर यातायात का प्रवाह सुचारू होगा।
फिलहाल तीन टोल प्लाजा में एमएलएफएफ तकनीक लागू करने का प्रस्ताव भेजा है। आने वाले समय में अन्य टोल में भी यह तकनीक अपनाई जाएगी।- वरूण चारी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई पीआईयू मंडी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।