{"_id":"6ae09e2f8948d969f20832e7","slug":"46-volunteers-participated-in-shramdaan-voluntary-community-service-at-the-barot-school-nss-camp-mandi-news-c-90-1-mnd1001-219363-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बरोट स्कूल के एनएसएस शिविर में 46 स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बरोट स्कूल के एनएसएस शिविर में 46 स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोट (मंडी)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। प्रधानाचार्य थमन सिंह ने समापन समारोह की अध्यक्षता की। कार्यक्रम अधिकारियों सुनील कटोच और उपासना शर्मा ने बताया कि शिविर में 46 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने पंचायत घर, सामुदायिक भवन के परिसर, ठंडी गुलाई मेला स्थल और पंचवटी वाटिका सहित विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने गलियों और नालियों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा स्वयंसेवकों ने एक गांव को गोद लेकर वहां बावड़ियों और नालियों की सफाई की। प्रधानाचार्य थमन सिंह ने स्वयंसेवकों से शिविर की थीम आत्मनिर्भरता के बारे में जानकारी ली और उन्हें समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।