{"_id":"6ae0a4dfeea23a6c59004132","slug":"a-job-fair-will-be-held-at-iti-paplog-on-october-30-mandi-news-c-90-1-ssml1024-219452-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आईटीआई पपलोग में 30 अक्तूबर को लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आईटीआई पपलोग में 30 अक्तूबर को लगेगा रोजगार मेला
विज्ञापन
चयनित युवाओं को मिलेगा 17,080 रुपये मासिक वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पपलोग, सरकाघाट में 30 अक्तूबर को निजी कंपनी में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मोहाली, पंजाब की कंपनी के लिए आयोजित इस रोजगार मेले में विभिन्न तकनीकी व्यवसायों में आईटीआई पास प्रशिक्षु और मेकेनिकल व्यवसायों में पॉलीटेक्निक डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। संस्थान की प्रधानाचार्य लता देवी ने बताया कि रोजगार मेले में इलेक्ट्रिकल, फिटर, टर्नर, पेंटर, वेल्डर, मेकेनिक मोटर व्हीकल और इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक सहित विभिन्न आईटीआई व्यवसायों के प्रशिक्षु पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त मेकेनिकल व्यवसायों में पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पास अभ्यर्थी भी इसमें भाग ले सकते हैं। कंपनी की ओर से अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से प्रतिमाह 17,080 रुपये स्टाइपेंड या वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा उपस्थिति प्रोत्साहन राशि सहित कैंटीन, मेडिकल और परिवहन सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रधानाचार्य ने रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्तूबर को सुबह 10 बजे राजकीय आईटीआई पपलोग में अपने मूल शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्रों के साथ पहुंचें।