किंग पोस्टर विवाद: रिलीज के साथ ही क्यों होने लगी बहस? किसी ने बताया एआई तो किसी ने 'धुरंधर 2' से कर दी तुलना
- SRK King Poster Controversy: शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' का आज पोस्टर जारी हुआ है।
- इसमें फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी गई है। यह इसी साल दिसंबर में बड़े पर्दे पर सजेगी।
- 'किंग' के पोस्टर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई है। इसे यूजर्स 'धुरंधर' की 'सस्ती कॉपी' बता रहे हैं।
विस्तार
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके जरिए उनकी बेटी सुहाना खान भी बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह है। यह इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। आज फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया है। इसमें शाहरुख खान होठों में गुलाब दबाए और हाथ में पिस्तौल थामे दिख रहे हैं। एक तरफ फैंस उनका अंदाज देख क्रेजी हो गए हैं। दूसरी तरफ कुछ प्रतिक्रियाएं नकारात्मक भी आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस
आज मंगलवार को फिल्म 'किंग' का पोस्टर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है। एक वर्ग पोस्टर की आलोचना कर रहा है। कुछ इसकी तुलना रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' से करने लगे हैं। वहीं, कुछ इसे 'धुरंधर' की 'कॉपी' बता रहे हैं। कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि फिल्म का यह पोस्टर एआई से बनाया गया है।
कब रिलीज होगी 'किंग'?
बता दें कि शाहरुख खान की 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके जरिए शाहरुख खान ने अपनी ब्लॉकबस्टर 'पठान' फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ काम किया है। 'किंग' के जरिए शाहरुख खान करीब तीन साल के अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले साल 2023 में उनकी तीन फिल्में आई थीं- 'पठान', 'जवान' और 'डंकी'।
- आज जारी हुए पोस्टर में शाहरुख खान ग्रे बालों और दाढ़ी वाले लुक में दिख रहे हैं। वे डिस्ट्रेस्ड लेदर जैकेट और बिना बटन वाली शर्ट के साथ रफ-टफ लुक में हैं। एक हाथ में बंदूक और दांतों के बीच लाल गुलाब पकड़े नजर आ रहे हैं।
- इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'आज फिर याद आया... कातिल नहीं... आशिक हूं...।
- यह टैगलाइन उनकी 1990 की फिल्म "बादशाह" के टाइटल ट्रैक के शुरुआती लिरिक्स की याद दिलाती है।
पोस्टर पर यूजर्स ने क्या कहा?
किंग खान के फैंस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं और इसका बॉक्स ऑफिस भविष्य बताते हुए कह रहे हैं कि यह ब्लॉकबस्टर होगी। वहीं, एक तबके ने पोस्टर की तुलना 'धुरंधर- द रिवेंज' से कर दी है। एक यूजर ने लिखा है, 'कुछ तो OG कर लो'। एक यूजर ने लिखा है, 'किंग फिल्म का पोस्टर एआई से बना लग रहा है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप एस्थेटिक, आग और फ्रेम को कॉपी करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप कभी धुरंधर नहीं बन सकते'। एक यूजर ने लिखा है, 'शाहरुख कॉपी करना भी ठीक से नहीं आता। चैट जीपीटी का या कोई अच्छा पेड टूल इस्तेमाल कर लेते हैं'। एक यूजर ने कहा, 'हर मास्टरपीस की सस्ती कॉपी होती है'।
You can try to copy the aesthetic, the fire, and the frame, but you can never be Dhurandhar @iamsrk! ShahRukh Khan #King Poster is Cheap Ai Generated Slop. https://t.co/KAMyVZF4Kv
— Being ADARSH⚡ (@IBeingAdarsh_) October 27, 2026
'रेजिंग फायर' से भी कर दी तुलना
तुलना सिर्फ 'धुरंधर' के पोस्टर से ही नहीं रुकी, बल्कि कुछ यूजर्स को 'किंग' के पोस्टर और हॉन्ग किंग एक्शन स्टार डॉनी येन की 2021 की मूवी 'रेजिंग फायर' में समानताएं मिलीं। एक कमेंट में लिखा है, 'यह भी कॉपी कर ली'। 'किंग' की कास्ट की बात करें तो इसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी भी हैं।