{"_id":"6aa9285ee1406304d90c0ba1","slug":"video-shrimad-bhagwat-katha-begins-at-siddha-ganpati-temple-dc-performs-ganesh-puja-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सिद्ध गणपति मंदिर में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा, डीसी ने किया गणेश पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सिद्ध गणपति मंदिर में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा, डीसी ने किया गणेश पूजन
छोटी काशी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। वृंदावन से पहुंचे पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और भक्ति का संदेश दे रहे हैं। कथा सुनने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भागवत कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर में गणेश उत्सव के लिए भगवान गणेश की प्रतिमा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ स्थापित की गई। इसके बाद मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश का पूजन किया। उन्होंने मंडी जिला वासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं और भगवान गणेश से जिले की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। सैण युवक मंडल के सदस्य वीरेंद्र सैनी ने बताया कि इस बार मंदिर कमेटी ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन नहीं करने का निर्णय लिया है। गणेश उत्सव के दौरान शोभायात्रा निकालने के बाद प्रतिमा को दोबारा मंदिर में ही स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 23 सितंबर को मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। मंदिर कमेटी ने शहर और आसपास के लोगों से धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।