{"_id":"6aa94f9eb4fc95922107608d","slug":"padhar-and-sundernagar-zones-dominate-the-under-19-sports-competition-mandi-news-c-90-1-mnd1023-213489-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में पधर और सुंदरनगर जोन का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में पधर और सुंदरनगर जोन का दबदबा
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें नाम, सोशल मीडिया से बनाएं दूरी : विजय
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 छात्र जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह ने मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के परिणामों में वॉलीबाल में पधर जोन विजेता और जोगिंद्रनगर जोन उपविजेता रहा। खो-खो स्पर्धा में सुंदरनगर जोन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि जोगिंद्रनगर उपविजेता बना। वहीं, कबड्डी में सुंदरनगर जोन विजेता और सदर मंडी जोन उपविजेता रहा।
मुख्य अतिथि ने कहा कि बालीचौकी स्कूल सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध है और वर्तमान में यहां करीब 800 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मानकों के अनुरूप हाल ही में यहां 12 नए शिक्षकों की नियुक्ति भी की गई है। उन्होंने घोषणा की कि गाड़ागुसैणी स्कूल को भी सीबीएसई के तहत लाने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष मामला उठाया गया है, जिस पर सकारात्मक आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
छात्रों को सफलता के मंत्र देते हुए मुख्य अतिथि ने अपनी संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाने तथा सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने की सलाह दी।