फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students demonstrated their love for Hindi and creative talent.

Mandi News: विद्यार्थियों ने हिंदी के प्रति प्रेम और रचनात्मक प्रतिभा का किया प्रदर्शन

Tue, 15 Sep 2026 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Students demonstrated their love for Hindi and creative talent.
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में चल रहे हिंदी पखवाड़े के दूसरे दिन मंगलवार को भाषण और कविता पाठ प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विवेकानंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को अभिव्यक्ति दी। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी की समृद्ध परंपरा, वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता और शिक्षा व सामाजिक जीवन में इसके महत्व पर विचार रखे। वहीं, कविता पाठ में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, साहित्यिक रुचि और प्रस्तुति कौशल का परिचय दिया। प्राचार्य प्रो. विवेकानंद शर्मा ने विद्यार्थियों से हिंदी को केवल पाठ्यक्रम का विषय न मानकर ज्ञान, चिंतन और अभिव्यक्ति का माध्यम बनाने का आह्वान किया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मोहर सिंह ने कहा कि हिंदी देश की समृद्ध सांस्कृतिक और साहित्यिक परंपरा की महत्वपूर्ण वाहक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed