{"_id":"6acf5b583bf4a1117806a6ca","slug":"video-rakesh-jamwal-says-waiting-for-pension-for-six-months-sit-in-protests-in-delhi-wont-change-the-situation-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: राकेश जम्वाल बोले- छह महीने से पेंशन का इंतजार, दिल्ली में धरने से नहीं बदलेंगे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: राकेश जम्वाल बोले- छह महीने से पेंशन का इंतजार, दिल्ली में धरने से नहीं बदलेंगे हालात
बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को छह महीने से पेंशन नहीं मिलने की शिकायतों को लेकर भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में धरने और शिमला में आंदोलन करने से हिमाचल के हालात नहीं बदलेंगे। सरकार को पहले लंबित पेंशन जारी करने और बंद पड़े स्वास्थ्य संस्थानों को खोलने पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने ग्राम पंचायत जरल, बंदली, बदैहण और वजीहण में जनसंपर्क के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन जरूरतमंद लोगों के लिए आर्थिक सहारा है। भुगतान में देरी से बुजुर्गों और दिव्यांगों को दवाइयों और रोजमर्रा के खर्च पूरे करने में परेशानी होती है। उन्होंने बंदली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को दोबारा खोलने की मांग उठाई। जम्वाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं। सरकार को राजनीतिक कार्यक्रमों के बजाय इन समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के भाजपा पर वोट चोरी के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कांग्रेस के आरोप सही हैं तो वर्ष 2022 में हिमाचल प्रदेश में उसकी सरकार कैसे बनी। उन्होंने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का विरोध करने पर भी कांग्रेस से सवाल किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।