फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साहिल-मुस्कान को सजा-ए-मौत: दोनों को बचपन से था प्यार, 2019 से फिर दोनों आए थे करीब, पढ़ें खौफनाक लव स्टोरी

Wed, 14 Oct 2026 05:57 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Akash Dubey Updated Wed, 14 Oct 2026 05:57 PM IST
सार

सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को अदालत ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है। सौरभ के लंदन जाने के बाद मुस्कान और साहिल के प्रेम संबंध बने थे। तीन मार्च को हत्या कर शव के टुकड़े ड्रम में सीमेंट भरकर छिपाए गए थे।

विज्ञापन
Death penalty for Sahil and Muskan Read their Terrifying love story
साहिल-मुस्कान हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में चर्चित सौरभ हत्याकांड में जिला अदालत ने पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। साहिल और मुस्कान बचपन से एक-दूसरे जानते थे। दोनों ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित विवेकानंद स्कूल में आठवीं क्लास तक साथ पढ़े थे। आठवीं के बाद दोनों अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई करने के लिए चले गए। इसके बाद इनकी कोई मुलाकात नहीं हुई। वहीं, ब्रह्मपुरी स्थित इंदिरानगर निवासी सौरभ मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था। उसके घर के पास मुस्कान के नाना अनिल रस्तोगी रहते थे, जो ज्योतिषी थे। अक्सर ब्रह्मपुरी के गौरीपुरा मोहल्ले से मुस्कान नाना के घर आती थी। सौरभ का भी अनिल रस्तोगी के घर आना जाना था। 2016 में दोनों की मुलाकात हुई और प्रेम हो गया। 

Trending Videos
Death penalty for Sahil and Muskan Read their Terrifying love story
आरोपी मुस्कान और प्रेमी साहिल शुक्ला - फोटो : अमर उजाला


2019 में सौरभ गया विदेश, तभी साहिल-मुस्कान की बढ़ीं थीं नजदीकियां
सौरभ और मुस्कान शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवार के लोग शादी करने के लिए राजी नहीं थे। हालांकि बाद में दोनों के परिजन मान गए थे। 2016 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद सौरभ ने मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ी और परतापुर में प्लाईवुड फैक्टरी में काम करने लगा। 2019 में बेटी पीहू का जन्म हुआ। इसके कुछ दिन बाद सौरभ लंदन चला गया और वहां दोस्त के साथ बेकरी में नौकरी करने लगा। मुस्कान फोन पर सौरभ से बातचीत करती थी। वीडियो कॉल पर बेटी से बात कराया करती थी। इसके बाद मुस्कान की जिंदगी में फिर से साहिल की एंट्री हुई। साथ पढ़ने वाले साथियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसके माध्यम से मुस्कान की बातचीत साहिल से हुई। 

Death penalty for Sahil and Muskan Read their Terrifying love story
आरोपी साहिल व मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

मकान मालिक ने साहिल मुस्कान को इस हाल में पकड़ लिया था
दोनों के बीच पर्सनल चैट होने लगी थी। शॉप्रिक्स मॉल में इनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद बातचीत और मिलना-जुलना जारी रहा था। दोनों कई बार ऋषिकेश और मसूरी भी घूमने गए थे। मकान मालिक ने साहिल और मुस्कान को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था और इसकी शिकायत फोन पर सौरभ से की थी। इस पर सौरभ ने मुस्कान को खरी खोटी सुनाई थी और कसम दिलाई थी कि वह अब साहिल से नहीं मिलेगी, लेकिन वह फिर भी साहिल से मिलती रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Death penalty for Sahil and Muskan Read their Terrifying love story
सौरभ हत्याकांड, साहिल-मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

2021 में तलाक तक की आ गई थी नौबत
जब सौरभ को यह पता चला तो उसने अपने परिवार से बातचीत की। उसने 2021 में तलाक के कागज भी तैयार करा लिए। हालांकि, बाद में दोनों के बीच सहमति बनी कि तलाक नहीं लेंगे और बेटी के जीवन को देखते हुए साथ-साथ रहेंगे। इसके बावजूद मुस्कान ने साहिल से मिलना नहीं छोड़ा। जब सौरभ यहां आता था तो वह साहिल से नहीं मिलती थी, लेकिन उसके जाते ही फिर मिलने लगती थी। इस बार साहिल दो साल बाद लंदन से मेरठ आया था। 

विज्ञापन
Death penalty for Sahil and Muskan Read their Terrifying love story
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला

साहिल के साथ शराब पीती थी मुस्कान
सौरभ शराब पीने का आदी था। हालांकि, शुरू में मुस्कान शराब पीने से सौरभ को रोकती थी, लेकिन बाद में वह भी सौरभ के साथ शराब पीने लगी थी। जब सौरभ लंदन चला गया तो मुस्कान साहिल के साथ शराब पीती थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed