फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Kushal Bhardwaj said Government should withdraw the decision to double the minimum bus fare

Mandi: कुशाल भारद्वाज बोले- न्यूनतम बस किराए को दोगुना करने के फैसले को वापस ले सरकार

Mon, 21 Apr 2025 05:46 PM IST
Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Mon, 21 Apr 2025 05:46 PM IST
Mandi Kushal Bhardwaj said Government should withdraw the decision to double the minimum bus fare
हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम बस किराए को 5 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये करने के प्रदेश सरकार के फैसले को सीपीआई (एम) की मंडी जिला कमेटी ने जनविरोधी करार दिया है। सीपीआई(एम) के मंडी जिला सचिव कुशाल भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रेल सुविधा के अभाव में बस सेवा ही आवागमन का एक मात्र साधन है। ऐसे में न्यूनतम बस किराए को डबल करके प्रत्यक्ष तौर पर प्रदेश की आम जनता पर आर्थिक बोझ लादा गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहले से ही भारी भरकम किराया वसूल किया जा रहा है और अब न्यूनतम बस किराए को डबल करने से गरीब व मध्यम वर्ग पर भारी बोझ पड़ेगा। इससे पहले प्रदेश सरकार ने स्कूल बसों के किराए में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। अब न्यूनतम किराया बढ़ाने से मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान, कर्मचारी तथा बेरोजगार युवाओं पर इसकी मार पड़ेगी। उन्होंने राज्य सरकार से इस बस किराया वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की है। कुशाल भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार किराया बढ़ाने के इस फैसले को प्रदेश के वित्तीय संकट व एचआरटीसी को घाटे से उबारने के साथ जोड़ रही है लेकिन असल में प्रदेश में पिछले कई वर्षों से नव उदारीकरण की नीतियों को तेजी से लागू करते हुए राज्य के परिवहन क्षेत्र में भी निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रदेश सरकार सहित प्रदेश में कांग्रेस व भाजपा की सभी सरकारों ने जनता की सुविधाएं छीनने, सेवाओं को महंगा करने व उनके निजीकरण को बढ़ावा दे कर जनता पर बोझ डालने का ही काम किया है। प्रदेश में जो लाभकारी रूट हैं वे निजी बस ऑपरेटरों को सौंपे गए हैं और अभी भी सौंपे जा रहे हैं , जबकि एच.आर.टी.सी. की ज्यादातर बसें घाटे वाले रूट पर चल रही हैं। कुशाल भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रेलवे के अभाव में सरकारी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की जरूरत थी, लेकिन हालत यह है कि एच.आर.टी.सी के पास मात्र 2573 रूट और 3150 बसें ही रह गई हैं, जबकि निजी बस ऑपरेटरों की 8300 से ज्यादा बसें चल रही हैं। इससे ही पता चलता है कि प्रदेश में सरकारों किस तरह से एच.आर.टी.सी को डूबोने का काम किया है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी को कमजोर कर इसे नुकसान झेलने के लिए मजबूर किया गया है, जबकि निजी कंपनियां मुनाफा कमा रही हैं। यह बस किराया वृद्धि एक अलग घटना नहीं है, बल्कि यह निजी हितों के पक्ष में सार्वजनिक परिवहन के सरकार के व्यवस्थित विघटन का प्रत्यक्ष परिणाम है। निजी ऑपरेटरों को लाभदायक मार्गों को सौंपकर, वे एक ऐसी स्थिति बना रहे हैं जहां सार्वजनिक क्षेत्र को जानबूझकर कम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम अन्य निजीकरण पहलों के साथ, सस्ती और सुलभ परिवहन के अधिकार पर एक हमले का प्रतिनिधित्व करता है। कुशाल भारद्वाज ने कहा की सरकार तुरंत न्यूनतम बस किराया बढ़ोतरी के फैसले को बापिस ले अन्यथा माकपा जनता को लामबंद कर सभी जगह विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Una: बंगाणा क्षेत्र में बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि, किसानों की चिंता बढ़ी

21 Apr 2025

बीस वर्ष बाद सुधरेंगे महेंद्रगढ़ की मुख्य सड़क के हालात, निर्माण शुरू

टोहाना में धन्ना भगत जयंती पर हवन व लंगर आयोजित

21 Apr 2025

लखनऊ के होटल सेंट्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला शुरू

21 Apr 2025

अंबाला से साइक्लोथोन में पुलिस मुलाजिमों ने देश भक्ति के गीतों से भरा जोश, कुरुक्षेत्र रवाना

21 Apr 2025
विज्ञापन

धर्मशाला: नेशनल मास्टर्स गेम्स में खिलाड़ियों ने जीत के लिए दिखाया दम

21 Apr 2025

स्काउट गाइड की तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई

21 Apr 2025
विज्ञापन

Khandwa News: खत्री कॉलोनी में पागल डॉग का आतंक, एक दिन में 13 बच्चों पर किया हमला, एक महिला भी हुई शिकार

21 Apr 2025

कौशाम्बी में बरात में आई बोलेरो में लगी आग, देखते ही देखते पूरा वाहन जलकर राख

21 Apr 2025

अमृतपाल पर बढ़ा एक साल का और एनएसए, पिता बोले कुछ हुआ तो सरकार जिम्मेदार

21 Apr 2025

VIDEO: दुष्कर्म पीड़ित बालिका के घर पहुंचे सपा सांसद रामजीलाल सुमन...ये क्या कह दिया, बयान हुआ वायरल

21 Apr 2025

Ujjain News: 'जल गंगा संवर्धन अभियान' में सीएम ने मां शिप्रा में किया श्रमदान, बोले- नदियों का मायका है प्रदेश

21 Apr 2025

गांव में शराब की दुकान खुलने पर महिलाओं ने किया हंगामा, जमकर की नारेबाजी

21 Apr 2025

Mandi: रियूर क्षेत्र को एनएच निर्माण कार्य से खतरा, कई घरों में आईं दरारें

21 Apr 2025

अलीगढ़ में अतरौली के ग्राम खेडा में ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी, मारपीट, अभियोग पंजीकृत

21 Apr 2025

Tikamgarh News: तेज रफ्तार SUV ने दो बाइकों को मारी टक्कर, पति-पत्नी और पुत्र समेत चार की मौत

21 Apr 2025

लखीमपुर खीरी में हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण, पिलाई गई दवा

21 Apr 2025

मुंबई में मंदिर तोड़े जाने से जैन समाज में रोष, खतौली में जुलूस निकालकर जताया विरोध

21 Apr 2025

तकनीकी खराबी से एक्वा लाइन मेट्रो का संचालन प्रभावित, यात्रियों को हुई परेशानी

21 Apr 2025

Vidisha News: वन भूमि पर संचालित अवैध खदानों पर विभाग की कार्रवाई, लापरवाही बरतने वाले चार वनरक्षक निलंबित

21 Apr 2025

शाहजहांपुर में सिलिंडर के पाइप में आग लगी, दंपती-बच्चों समेत पांच झुलसे

21 Apr 2025

करनाल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 105 ने किया रक्तदान

21 Apr 2025

सचिवालय के पास दृष्टिबाधित संघ ने किया चक्काजाम, सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन

21 Apr 2025

अमेठी में बरातियों से भरी कार पेड़ से टकराई, आग लगने से पांच लोग झुलसे

21 Apr 2025

नर्सिंग होम में प्रसव के बाद शिक्षिका की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

21 Apr 2025

Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे अभिनेता यश और अभिनेत्री मोनिका, पारंपरिक परिधान पहनकर देखी भस्म आरती

21 Apr 2025

Damoh News: नगर पालिका में रात अंधेरे में दस्तावेज निकाल रहे थे कर्मचारी, भाजपा पार्षदों ने पकड़ा, बुलाई पुलिस

21 Apr 2025

Ujjain Mahakal:  भस्म आरती में बेलपत्र और रुद्राक्ष से शृंगारित हुए बाबा महाकाल, मंत्री प्रहलाद पटेल पहुंचे धाम

21 Apr 2025

संकट मोचन संगीत समारोह की पांचवी निशा, चौथे कार्यक्रम में अरमान खान प्रस्तुती दी और नयनिका घोष ने कथक किया

21 Apr 2025

वर्चस्व को लेकर चले लाठी-डंडे, युवक को बेरहमी से पीटा

20 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed