{"_id":"6aa7d12b5ee0c40cd80f70dc","slug":"video-hindi-diwas-celebrated-at-vallabh-government-college-mandi-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 14 Sep 2026 04:19 PM IST
Link Copied
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी विभाग की ओर से साहित्यिक, रचनात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने की। उन्होंने कहा कि हिंदी भारतीय संस्कृति, साहित्य और राष्ट्रीय एकता की सशक्त वाहक है। डिजिटल युग में हिंदी के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। युवा पीढ़ी तकनीक के माध्यम से हिंदी को वैश्विक मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. दायक राम ने कहा कि हिंदी साहित्य ने सामाजिक चेतना और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम के दौरान भाषण, निबंध लेखन, नारा लेखन, कविता पाठ और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भाषण प्रतियोगिता में यामिनी शर्मा ने 36.5 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। लेख राज ने द्वितीय और दुष्यंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में आंचल प्रथम, नेहा देवी द्वितीय तथा अंकुर और अनुराधा तृतीय स्थान पर रहे। कविता पाठ प्रतियोगिता में अनु कुमारी ने प्रथम, शीतल ने द्वितीय और विजय कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तोमेश, सारिका और दिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा, साहित्य और संस्कृति से जुड़े विषयों पर अपनी जानकारी और समझ का प्रदर्शन किया।
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता, डिजिटल माध्यम, सिनेमा और साहित्य के साथ-साथ नई तकनीक के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।