Ankesh Dogra
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:34 PM IST
Link Copied
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में मंगलवार को महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी और एनसीसी कैडेट रहे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के शहीद सहायक कमांडेंट सुरेंद्र पाल सिंह गुलेरिया का 26वां बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शहीद के साहस और देश के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया।
एनसीसी वायु सेना और आर्मी विंग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीद की पत्नी वीर नारी बीना गुलेरिया को महाविद्यालय और आईटीबीपी की ओर से संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य एवं एनसीसी वायु सेना विंग के फ्लाइट कमांडर फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन लाल क्रांति सिंह ने की। उन्होंने कहा कि शहीद सुरेंद्र पाल गुलेरिया का साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान के दौरान शहीद गुलेरिया ने सर्वोच्च बलिदान दिया था।
कार्यक्रम के दौरान आईटीबीपी के सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र ठाकुर ने एनसीसी कैडेटों को शहीद सुरेंद्र पाल गुलेरिया की वीरगाथा सुनाई। इसके बाद शहीद के स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर रीथ सेरेमनी आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आईटीबीपी के अधिकारी और जवान, महाविद्यालय के कर्मचारी तथा एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।