Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mobile phone to help unravel the mystery of Anil's suspicious death

Mandi News: अनिल की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाएगा मोबाइल फोन

Tue, 10 Nov 2026 05:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone to help unravel the mystery of Anil's suspicious death
24 वर्षीय मल्टीटास्क वर्कर का शव घर से 200 मीटर दूर रणा खड्ड में मिला था
विज्ञापन

परिजनों ने उठाई उच्चस्तरीय जांच की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नोहली पंचायत के बनोग गांव निवासी 24 वर्षीय अनिल कुमार की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने में अब उसका मोबाइल फोन अहम कड़ी साबित हो सकता है। लोक निर्माण विभाग में मल्टीटास्क वर्कर के पद पर कार्यरत अनिल की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने उसका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मौत से पहले अनिल की आखिरी बातचीत किससे हुई थी और वह किन लोगों के संपर्क में था। उधर, गांव में काम के दबाव और मानसिक तनाव को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि अभी तक इन पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अनिल लोक निर्माण विभाग के भराड़ू अनुभाग में तैनात था। दिवाली से चार दिन पहले वह ड्यूटी पर पहुंचने से पूर्व अचानक लापता हो गया था। उसकी तलाश में ग्रामीणों और पुलिस ने नोहली से कोटली तक जंगलों, नदी-नालों और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान चलाया। तलाशी अभियान में स्निफर डॉग की भी मदद ली गई लेकिन कई प्रयासों के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। बाद में अनिल का शव घर से करीब 200 मीटर दूर बनोग पुल के नीचे रणा खड्ड में बरामद हुआ था।
विज्ञापन

शव पर गहरे घाव और मुंह पर खून के निशान मिलने के बाद चिकित्सकों ने मौत को संदिग्ध मानते हुए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाने की सलाह दी थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब पुलिस ने मोबाइल फोन के अलावा कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और डंप डाटा भी जुटाया है। इनके आधार पर अनिल की मौत से पहले की गतिविधियों और संपर्कों की पड़ताल की जा रही है। परिजनों ने आशंका जताई है कि कहीं उनके बेटे की मौत की गुत्थी अनसुलझी न रह जाए। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed