{"_id":"6af30830acd0c7551e02b4f7","slug":"video-khelo-himachal-chitta-mukt-campaign-online-registration-november-15-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान में भाग लेने का मौका, 15 नवंबर तक करें ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान में भाग लेने का मौका, 15 नवंबर तक करें ऑनलाइन पंजीकरण
Ankesh Dogra
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:34 PM IST
Link Copied
युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़कर नशे से दूर रखने के उद्देश्य से शुरू किए गए खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के तहत खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तारीख 15 नवंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक महिला और पुरुष खिलाड़ी इस अभियान में भाग लेने के लिए खेलो हिमाचल पोर्टल पर निःशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं।
अभियान के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय सुंदरनगर में एसडीएम अमर नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रस्तावित खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न टीमों के अधिकारियों और खेल संगठनों के प्रतिनिधियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि अभियान के तहत क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, कुश्ती, हॉकी, रस्साकशी और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनमें 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।
प्रतियोगिताओं का आयोजन उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर किया जाएगा। विभिन्न स्तरों पर विजेता रहने वाले खिलाड़ियों और टीमों को आकर्षक पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है और सभी इच्छुक खिलाड़ियों एवं टीमों के लिए 15 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
चिट्टा मुक्त अभियान के तहत 13 नवंबर को मंडी के पड्डल मैदान में वॉकाथॉन का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक बच्चों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
एसडीएम ने बताया कि वॉकाथॉन के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई जाएगी। आठवीं कक्षा से ऊपर के विद्यार्थी इस आयोजन में हिस्सा ले सकेंगे।
अमर नेगी ने खिलाड़ियों, युवाओं और विद्यार्थियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम हैं। इनके जरिए अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर स्वस्थ और नशामुक्त समाज का निर्माण करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।