{"_id":"6769447a784b9d2ff305e4d6","slug":"court-opened-in-pangana-70-complaints-settled-mandi-news-c-90-1-ssml1025-143549-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पांगणा में खुला दरबार, 70 शिकायतों का हुआ निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पांगणा में खुला दरबार, 70 शिकायतों का हुआ निपटारा
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 04:39 PM IST
Link Copied
करसोग (मंडी)। लोक निर्माण विभाग के पांगणा विश्राम गृह परिसर में सोमवार को सुशासन सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने की। इस दौरान खुला दरबार भी लगाया गया। इसमें ग्राम पंचायत पांगणा, कलाशन, मशोग, सुई-कुफरीधार और कनेरी म्होग क्षेत्रों की जनता ने अपनी समस्याएं एसडीएम के समक्ष रखीं। खुला दरबार कार्यक्रम में लगभग 95 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 70 शिकायतों का निपटारा किया गया। शेष शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी चुराग कला देवी, नायब तहसीलदार पांगणा रूप लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।